फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bjp candidate profile in uttarakhand

उत्तराखंड में भाजपा ने इन पर लगाया दांव

Sun, 16 Mar 2014 02:02 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 16 Mar 2014 02:02 AM IST
विज्ञापन
bjp candidate profile in uttarakhand

उत्तराखंड में टिकट के लिए जारी घमासान के बीच आखिर भाजपा ने प्रदेश की पांचों लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। भाजपा ने पांच प्रत्याशियों में तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों पर दांव लगाया है।

विज्ञापन


भाजपा ने पूर्व जिन तीन पूर्व सीएम को टिकट दिया है उनमें बीसी खंडूरी पौड़ी सीट से उम्मीदवार बनाए गए हैं। रमेश पोखरियाल निशंक को हरिद्वार सीट से मैदान में उतारा गया है। वहीं भगत सिंह कोश्यारी नैनीताल लोकसभा सीट से ताल ठोकेंगे।
विज्ञापन


टिहरी से वर्तमान सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह पर पार्टी ने फिर विश्वास जताया है तथा अजय टम्टा को अल्मोड़ा से उतारा गया है।

उत्तराखंड में भाजपा के पांचों प्रत्याशियों की राजनीतिक प्रोफाइल पर एक नजर।

भुवनचंद्र खंडूरी पौड़ी से उम्मीदवार

bjp candidate profile in uttarakhand

पूर्व मुख्यमंत्री भुवनचंद्र खंडूरी को पौड़ी लोकसभी सीट से लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया गया है।

  • -1991, 1998, 1999 व 2004 में पौड़ी लोकसभा सीट जीते।
  • -1992 से 1996 तक यूपी भाजपा के उपाध्यक्ष रहे।

  • -2000- 03 तक केंद्रीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रोड एवं ट्रांसपोर्ट रहे।
  • -मई 2003 से 2004 तक इसी विभाग में कैबिनेट मंत्री बने।
  • -मार्च 2007 से 27 जून 2009 तक मुख्यमंत्री रहे।
  • -11 सितंबर 2011 से 13 मार्च 2012 तक दोबारा मुख्यमंत्री रहे।
  • -दिसंबर 2012 में कोटद्वार से विधानसभा का चुनाव हार गए।

भगत सिंह कोश्यारी (नैनीताल)

bjp candidate profile in uttarakhand

पूर्व ‌मुख्यमंत्री भगत स‌िंह कोश्यारी को नैनीताल से मौका ‌म‌िला है।

  • -मई 1997 में यूपी विधान परिषद केसदस्य चुने गए
  • -28 अक्टूबर 2001 तक सिंचाई व ऊर्जा मंत्री रहे।
  • -29 अक्टूबर 2001 से मार्च 2002 तक मुख्यमंत्री रहे।
  • -2002 और 2007 में कपकोट विधानसभा से जीते।
  • -10 दिसंबर 2008 को राज्यसभा केलिए निर्वाचित हुए

विज्ञापन

माला राजलक्ष्मी शाह (टिहरी)

bjp candidate profile in uttarakhand

‌ट‌िहरी से वर्तमान सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह पर पार्टी ने फ‌िर भरोसा जताया है। इनकी बारे में कुछ प्रमुख बातें

  • -राज्य की पहली महिला सांसद
  • -2012 में संसदीय उपचुनाव में जीती
  • -ससुर मानवेंद्र शाह टिहरी से आठ बार सांसद
  • -भाजपा प्रदेश संसदीय कार्यसमिति की सदस्य।

रमेश पोखरियाल निशंक (हरिद्वार)

bjp candidate profile in uttarakhand

पार्टी ने ‌न‌िशंक के तौर पर एक और पूर्व मुख्यमंत्री को मौका लगाया गया है।

  • -1991, 1993, 1996 में कर्णप्रयाग विधानसभा से जीते
  • -1997 में यूपी सरकार में उत्तराचंल विकास मंत्री बने
  • -1998 में यूपी सरकार में संस्कृति धर्मस्व मंत्री बने
  • -2000 में वित्त , चिकित्सा शिक्षा और ग्राम्य विकास मंत्री बने
  • -2002 में थलीसैंण विधानसभा से हारे, 2007 में जीते।
  • -जून 2009 से सितंबर 2011 तक मुख्यमंत्री रहे।
  • -2012 में डोईवाल विधानसभा से चुनाव जीते।

अजय टम्टा (अल्मोड़ा)

bjp candidate profile in uttarakhand

अजय टम्टा को अल्मोड़ा लोकसभा सीट से मौका ‌द‌िया गया है।

  • -2002, 2007 और 2012 में सोमेश्वर विधानसभा सीट से चुनाव जीते।
  • -निशंक सरकार समाज कल्याण मंत्री रहे।
  • -2009 में अल्मोड़ा लोकसभा सीट से चुनाव हार गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed