फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bjp candidate name not announced

उत्तराखंड में भाजपा प्रत्याशियों के हाथ लगी मायूसी

Fri, 14 Mar 2014 09:46 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 14 Mar 2014 09:46 AM IST
विज्ञापन
bjp candidate name not announced

उत्तराखंड भाजपा का इंतजार आज भी खत्म नहीं हुआ। देर रात तक चली बैठक में उत्तराखंड की लोकसभा सीटों के प्रत्याशी फाइनल करने का नंबर ही नहीं लगा।

विज्ञापन


पढ़ें, इस शर्मनाक करतूत से रुड़की में फिर हो सकता था बवाल
विज्ञापन


यूपी समेत बड़े प्रदेशों पर देर रात तक मशक्कत जारी रही। भाजपा नेता गुरुवार भी खाली हाथ लौटने को विवश हुए। अब पंद्रह मार्च को होने वाली बैठक में कोई नतीजा निकलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फैसला नहीं होने से दावेदारों को मायूसी

bjp candidate name not announced

दिल्ली में आज हुई भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में कोई फैसला नहीं होने से दावेदारों को मायूसी तो मिली लेकिन दो दिन बाद होने वाली बैठक से उम्मीद भी है।

पढ़ें, मासूम की अस्मत लूटने वाला कांग्रेसी नेता गिरफ्तार

लेकिन लगातार तीसरी बैठक में भी किसी प्रत्याशी का नाम फाइनल नहीं किए जाने से प्रत्याशियों की धुकधुकी और ज्यादा बढ़ गई है। कई दिन से दिल्ली में डेरा डाले पड़े नेताओं को भी निराशा हाथ लगी।

पढ़ें, लोकसभा चुनावः नैनीताल में कांग्रेस का सूपड़ा 'साफ'

अब प्रत्याशी घोषित करने का फैसला पंद्रह मार्च को होने की उम्मीद है। लेकिन यह माना जा रहा है कि जितना विलम्ब होगा विवाद बढ़ने केअवसर उतने ही ज्यादा होंगे। लेकिन फिर भी अब सभी को पंद्रह मार्च का इंतजार है।

महाराज के पीछे हटने से भाजपाई यूथ को ऊर्जा

bjp candidate name not announced

पौड़ी से सांसद सतपाल महाराज के चुनाव लड़ने से पीछे हटने का फर्क भाजपा पर भी पड़ेगा।

दिग्गजों के बीच भाजपा में यूथ को टिकट दिए जाने को लेकर पहले ही बवाल मचा है, अब महाराज के पीछे हटने के बाद युवा दावेदारों को बल मिल सकता है।

कांग्रेस के सांसद सतपाल महाराज द्वारा अचानक चुनाव लड़ने से पीछे हटने और अपने पुत्र को आगे करने केनिर्णय ने राजनीतिक हलचल तेज कर दी है।

भाजपा में पहले ही यूथ को टिकट दिए जाने को लेकर लड़ाई चल रही है। अब महाराज पौड़ी सीट से अपने 29 वर्षीय पुत्र को चुनाव मैदान में उतारने की कसरत कर रहे हैं।

बीसी खंडूड़ी को उतारने का निर्णय फाइनल

bjp candidate name not announced

पौड़ी से भाजपा ने बीसी खंडूड़ी को उतारने का निर्णय लगभग फाइनल कर लिया है। इस सीट पर भाजपा के त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दावेदारी तो नहीं की लेकिन उनका नाम राजनीतिक परिदृश्य में मौजूद है।

प्रदेश प्रवक्ता अनिल बलूनी पहले से ही जुटे हैं। टिहरी पर भी मुन्ना सिंह चौहान ने जोर लगा रखा है। हालांकि नैनीताल सीट पर परिस्थितियां भिन्न है।

भगतदा का विरोध करने वाले बची सिंह रावत इस मामले में फ्रंट फुट पर नहीं खेल सकते। लेकिन इसका बल बलराज पासी को जरूर मिल सकता है। उधर, हरिद्वार सीट पर इस तरह का कोई विवाद नहीं है। क्योंकि यहां पर सभी कम उम्र के हमउम्र हैं।

यहां पूर्व सैनिकों पर चलेगा किसका सिक्का?

bjp candidate name not announced

संसदीय सीट पौड़ी गढ़वाल में पच्चीस फीसदी मतों को पूर्व सैनिक व सर्विस वोटर प्रभावित करते हैं, जिससे सियासी दलों अपना अपना गणित बैठा रहे हैं।

पढ़ें, इस शर्मनाक करतूत से रुड़की में‌ फिर हो सकता था बवाल

कांग्रेस पूर्व सैनिकों को रिझाने के लिए वन रैंक वन पेंशन का कार्ड खेला है। वहीं भाजपा पूर्व सीएम मेजर जनरल (रि) खंडूरी की सैन्य पृष्ठभूमि को आधार बना रही है।

आम आदमी पार्टी से इस सीट पर लेफ्टिनेंट जनरल (रि) टीपीएस रावत की दावेदारी मानी जा रही है। इस सीट पर पोस्टल बैलेट हमेशा अहम रहे हैं।

पढ़ें, मासूम की अस्मत लूटने वाला कांग्रेसी नेता गिरफ्तार

पौड़ी संसदीय सीट में लैंसडौन सबसे अहम विधानसभा क्षेत्र है, जिसमें सर्वाधिक पूर्वसैनिक और सर्विस वोटरों हैं। गढ़वाल राइफल्स का मुख्यालय होने के कारण 15 से बीस हजार पोस्टल बैलेट यहीं हैं।

विधानसभा क्षेत्रों के परिसीमन से पहले क्षेत्र में जनरल टीपीएस की मजबूत स्थिति रही है, लेकिन 2012 के विधानसभा चुनावों में उनको यहीं से हार मिली।

पढ़ें, लोकसभा चुनावः नैनीताल में कांग्रेस का सूपड़ा 'साफ'

भाजपा की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी सबसे मजबूत प्रत्याशी माने जा रहे हैं। इस सीट से पहले भी जीत चुके खंडूरी के लिए यह सेफ सीट मानी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed