फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP campaign, Party will Explain contribution of senior workers

अभियान: याद किए जाएंगे भाजपा के लिए अपना जीवन लगाने वाले, भावी पीढ़ी को पार्टी बताएगी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का योगदान

Wed, 30 Mar 2022 01:27 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 30 Mar 2022 01:27 PM IST
सार

प्रधानमंत्री का मानना है कि जनसंघ के समय से लेकर जिन लोगों ने पार्टी की स्थापना उसे आगे बढ़ाने के लिए अपना जीवन लगाया और कार्य किए उसकी जानकारी वर्तमान में सभी कार्यकर्ताओं और भावी पीढ़ियों को भी होनी चाहिए।  

विज्ञापन
BJP campaign, Party will Explain contribution of senior workers
भाजपा - फोटो : amar ujala

विस्तार

जनसंघ के समय से भाजपा के लिए अपना पूरा जीवन लगाने वाले कार्यकर्ताओं को पार्टी याद करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से पार्टी ने अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत ऐसे कार्यकर्ताओं के बारे में सूचनाएं ‘नमो में कमल पुष्प’ पर अपलोड किया जा रहा है। अभियान के राष्ट्रीय संयोजक जो पार्टी के राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) शिव प्रकाश ने अभियान की समीक्षा की।

विज्ञापन


उत्तराखंड में अभियान के संयोजक पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र भसीन ने बताया कि प्रधानमंत्री का मानना है कि जनसंघ के समय से लेकर जिन लोगों ने पार्टी की स्थापना उसे  आगे बढ़ाने के लिए अपना जीवन लगाया और कार्य किए उसकी जानकारी वर्तमान में सभी कार्यकर्ताओं और भावी पीढ़ियों को भी होनी चाहिए।  
विज्ञापन


कमल पुष्प पर नाम अपलोड करने की प्रक्रिया जारी
प्रधानमंत्री  की इस प्रेरणा के बाद भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी के निर्देश पर यह अभियान शुरू हुआ डॉ भसीन के मुताबिक, राष्ट्रीय संयोजक शिव प्रकाश की समीक्षा बैठक में सभी राज्यों में अभी तक के कार्य की जानकारी ली गई। उत्तराखंड में भी इस दिशा में कार्य चल रहा है और अभी तक कई वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का विवरण कमल पुष्प  पर अपलोड किया जा चुका है। यह प्रक्रिया सतत जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...मिसाल: किराए पर कमरा और डोली का सहारा, दिव्यांग बहन को ऐसे बोर्ड परीक्षा दिला रहा भाई


डॉ. भसीन ने उत्तराखंड में  भाजपा कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया कि यदि उनकी  जानकारी में ऐसे  कोई वरिष्ठ कार्यकर्ता  जो वर्तमान में आयु अथवा किसी अन्य कारण से सक्रिय न  हो अथवा दिवंगत हो गए हों, उनके बारे में भी विवरण एकत्र करने का कष्ट करें।

इसके लिए वे प्रदेश संयोजक ,प्रदेश टोली के सदस्य राम प्रताप साकेती (संपादक देव कमल) अथवा परितोष बंगवाल (प्रदेश सह संयोजक सोशल मीडिया) से संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि यह कार्य भाजपा अपने कार्यकर्ताओं को सम्मान देने और उनके योगदान को हमेशा याद रखने की दिशा में कर रही है और इससे भावी पीढ़ी भी प्रेरित होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed