फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP anil baluni reached dehradun

'मोदी का यह नया फॉर्मूला करेगा देश को मालामाल'

Mon, 08 Sep 2014 04:45 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 08 Sep 2014 04:45 PM IST
विज्ञापन
BJP anil baluni reached dehradun

राष्ट्रीय टीम में जिम्मेदारी मिलने के बाद पहली बार देहरादून पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी ने मोदी सरकार की सौ दिन की उपलब्धि भी सामने रखी।

विज्ञापन


बलूनी ने कहा कि दस साल से हताशा के महौल में डूबी जनता को इन सौ दिनों में बाहर निकालने का काम मोदी सरकार ने किया। पड़ोसी देशों के साथ संबंध प्रगाढ़ बनाए। अब मोदी का मेक इन इंडिया फार्मला देश को मालामाल करेगा।
विज्ञापन


राष्ट्रीय प्रवक्ता बनने के बाद पहली बार देहरादून पहुंचे अनिल बलूनी भाजपा मुख्यालय पर पत्रकारों से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने राज्यों के साथ योजना और धन देने में पूरी समानता बरती। अब पहले की तरह सौतेलापन नहीं दिखता।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड को भी भरोसा दिया है, जैसी भी और जितनी भी मदद चाहिए मिलेगी। उन्होंने कहा कि झारखंड़, महाराष्ट्र, हरियाणा व जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव के नतीजे भाजपा के पक्ष में आएंगे।

लेकिन उत्तराखंड और बिहार के उप-चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों की हार पर अनिल बलूनी संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। उन्होंने इतना भर कहा कि उप-चुनाव में जनता स्थिरता के लिए सत्तारूढ़ दल को वोट देती है।

यह है मोदी का नया फॉर्मूला

BJP anil baluni reached dehradun

बलूनी ने कहा कि प्रधानमंत्री का मेक इन इंडिया का फॉर्मूला अब देश को समृद्धशाली बनाने में सहायक साबित होगा। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का बहुत बड़ा बाजार है। दुनियाभर के देशों में तैयार होने वाले इलेक्ट्रानिक्स उपकरण की सबसे ज्यादा खपत यहीं पर है।

इसलिए अब नया फॉर्मूला यही है कि किसी भी ऐसी विदेश कंपनी को भारत में आने का प्रस्ताव दिया जाएगा जिसका सर्वाधिक उत्पाद हमारे देश में बिकता हो।

बलूनी का जोरदार स्वागत
राष्ट्रीय प्रवक्ता बनने के बाद पहली बार भाजपा मुख्यालय पहुंचे अनिल बलूनी का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। पूर्व राष्ट्रीय सचिव त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बलूनी के पत्रकार से प्रवक्ता बनने तक का सफर अदभुत और संघर्ष भरा रहा।

वह इस जिम्मेदारी को बेहतर तरीके से निभाएंगे। त्रिवेंद्र ने कार्यकर्ताओं का आहवान किया कि प्रदेश की भ्रष्ट सरकार केगलत फैसलों का कार्यकर्ता पुरजोर विरोध करे।

इस अवसर पर लैंसडौन से विधायक दिलीप सिंह रावत, प्रवक्ता बलराज पासी, पूर्व विधायक आशा नौटियाल, उमेश अग्रवाल, बालेश्वरपाल, सुनील उनियाल गामा, सतीश लखेड़ा, अभिमन्यु कुमार, ऊर्बादत्त भट्ट समेत कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed