फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bjp and congress fight verbly for Excise policy in uttarakhand

शराब नीति पर छिड़ी सियासी जंग, भाजपा-कांग्रेस ने छोड़े शब्दभेदी बाण

Mon, 22 May 2017 11:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला,देहरादून Updated Mon, 22 May 2017 11:02 AM IST
विज्ञापन
bjp and congress fight verbly for Excise policy in uttarakhand
trivendra singh rawat

नई शराब नीति आने के बाद सरकार और विपक्ष के बीच सियासी जंग छिड़ गई है। कांग्रेस ने रविवार को राज्य सरकार पर जमकर जुबानी प्रहार किए। मोर्चे पर एक तरफ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष चीफ प्रीतम सिंह डटे, तो दूसरे मोर्चे पर पूर्व सीएम हरीश रावत खडे़ दिखाई दिए।

विज्ञापन


दोनों ने अपने बयानों में सरकार पर नई शराब नीति के बहाने माफिया को स्थापित करने का आरोप लगाया। पलटवार करने में आबकारी मंत्री प्रकाश पंत भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की शराब नीति में माफिया का एकाधिकार बढ़ा था। हमने इसे तोड़ने की कोशिश की है।
विज्ञापन


इस बार की शराब नीति में राज्य सरकार कई नए बदलाव लेकर सामने आई है, जिसमें जिलों को टारगेट और पॉवर के अलावा पहाड़ में दुकानों के खुलने के समय में कटौती की गई है। इसे लेकर विपक्ष और सरकार के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में पीसीसी चीफ प्रीतम सिंह ने कहा कि सरकार ने माफिया को फूलने-फलने के पूरे अवसर प्रदान कर दिए हैं। जिस समय शराब की दुकानें बंद होंगी, उस वक्त से माफिया का काम शुरू हो जाएगा। तस्करी बढे़गी और सरकार के राजस्व में कमी आएगी।

पूर्व सीएम हरीश रावत ने पीसीसी चीफ की बात को आगे बढ़ाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा इस नीति से राजस्व की हानि होगी।  माफिया को लाभ के अलावा लोगों को अब घटिया क्वालिटी की शराब मिलेगी।


कांग्रेस के दोनों दिग्गजों के आरोपों का आबकारी मंत्री प्रकाश पंत ने पुरजोर जवाब दिया। उन्होंने कहा है कि पिछली सरकार शराब नीति को लेकर खासी बदनाम रही थी। एक खास ब्रांड के लिए सरकार की दिलचस्पी किसी से छिपी नहीं रही। हमारी कोशिश माफिया का एकाधिकार तोड़ने की है। कांग्रेस इस नीति के आने के बाद बौखला गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed