फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP aims to win every Lok Sabha seat by five lakh votes Uttarakhand news in hindi

उत्तराखंड: भाजपा का हर लोस सीट पांच लाख वोट से जीतने का लक्ष्य, कार्यालय खोल चुनावी रणनीति का किया शंखनाद

Fri, 02 Feb 2024 02:45 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 02 Feb 2024 02:45 PM IST
सार

भाजपा ने ने हर लोकसभा सीट को पांच लाख वोट के अंतर जीतने का लक्ष्य बनाया है। प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कहा, यूसीसी को आजादी के बाद सभी ने दोहराया, लेकिन तुष्टीकरण के चलते अपनाया नहीं, लेकिन मुद्दे पर भाजपा की प्रतिबद्धता को साकार करने की शुरुआत देवभूमि से हो रही है।

विज्ञापन
BJP aims to win every Lok Sabha seat by five lakh votes Uttarakhand news in hindi
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश भाजपा ने पांचों लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव कार्यालय खोलकर चुनावी रणनीति का शंखनाद कर दिया। पार्टी के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने देहरादून भाजपा महानगर कार्यालय से चुनाव कार्यालयों का वर्चुअल उद्घाटन किया। महानगर कार्यालय में टिहरी लोकसभा सीट का कार्यालय खोला गया।

विज्ञापन

गौतम ने कहा, यह चुनाव कार्यालयों की प्राण प्रतिष्ठा है, जहां सभी सीटों को रिकॉर्ड मतों से जीतने के लोकतंत्र के महायज्ञ में हम सबको आहुति देनी है। पार्टी ने हर लोकसभा सीट को पांच लाख वोट के अंतर जीतने का लक्ष्य बनाया है। गौतम ने कहा, यूसीसी को आजादी के बाद सभी ने दोहराया, लेकिन तुष्टीकरण के चलते अपनाया नहीं, लेकिन मुद्दे पर भाजपा की प्रतिबद्धता को साकार करने की शुरुआत देवभूमि से हो रही है।

विज्ञापन

उन्होंने इंडी गठबंधन पर निशाना साधा। कहा, ये सभी विपक्षी पार्टियां जनता के लिए नहीं, बल्कि अपने परिवार और पार्टियों को बचाने के लिए एक साथ आ रही हैं। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि चुनाव कार्यालय में एक मास्टर वोटर लिस्ट रखकर मतदाताओं का मार्गदर्शन किया जाए। कार्यालय में संयोजक, संचालन समिति, जिला अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सीएम पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने किया। वर्चुअल उद्घाटन में हरिद्वार लोकसभा कार्यालय में कैबिनेट मंत्री और गढ़वाल क्लस्टर प्रभारी डॉ. धन सिंह रावत, गढ़वाल लोस सीट के श्रीनगर कार्यालय में लोकसभा प्रभारी पुष्कर काला, हेमंत द्विवेदी, अल्मोड़ा लोस कार्यालय में प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, नैनीताल लोस कार्यालय रुद्रपुर में प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी मौजूद रहे।

 

2024 की जीत, भारत को विश्व का सिरमौर बनाने के लिए होगी : धामी

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम मोदी ने 2014 में जीत के बाद जनता की आवश्यकताओं को पूरा करने का काम किया। 2019 की जीत के बाद उनकी आकांक्षाओं को पूर्ण किया। अब 2024 की जीत, भारत को दुनिया के सिरमौर बनाएगा।

ये भी पढ़ें...Uttarkashi:  अब 2025 तक ही बनकर तैयार होगी सिलक्यारा सुरंग, बेहद सावधानी से बढ़ाए जा रहे निर्माण की ओर कदम

धामी के रोड शो का जनसैलाब, 75 प्लस मत मिलने की गारंटी : भट्ट

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा, यह कार्यालय पार्टी की आगामी सभी चुनावी गतिविधियां का केंद्र होंगे। हम पार्टी की तरफ से तय लक्ष्य 75 प्लस मत प्रतिशत के संकल्प को सिद्धि तक पहुंचा कर रहेंगे। शीघ्र ही जिलों एवं विस स्तरों पर भी पार्टी ज्वाइनिंग के कार्यक्रमों को आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed