{"_id":"e2076bfc22c8e3285bf778e3a844b3e6","slug":"biometric-registration-in-raj-jat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नंदा देवी राजजात में भी बायोमेट्रिक पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नंदा देवी राजजात में भी बायोमेट्रिक पंजीकरण
अमर उजाला, ऋषिकेश
Updated Fri, 29 Aug 2014 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड सरकार ने पौराणिक नंदा देवी राजजात यात्रा में शामिल हो रहे यात्रियों का बायोमेट्रिक पंजीकरण शुरू किया है। पहले दो दिनों में 1886 श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन
उत्तराखंड की धार्मिक यात्राओं में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के पंजीकरण की जिम्मेदारी संभाल रही त्रिलोक सिक्योरिटी सिस्टम कंपनी को यह कार्य सौंपा गया है। कंपनी इससे पूर्व इस साल की चारधाम, हेमकुंड साहिब और कांवड़ यात्रा में यात्रियों के पंजीकरण कर चुकी है।
विज्ञापन
यात्रा मार्ग पर होंगे पंजीकरण
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के तहत यात्रा मार्ग पर नंद केसरी, लौहगंज और वाण में मोबाइल वैन के जरिए श्रद्धालुओं के पंजीकरण होंगे, जबकि वेदनी में सड़क सुविधा नहीं होने के कारण कंपनी अस्थायी कैंप के जरिए यात्रियों के पंजीकरण करेगी।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को कंपनी के क्षेत्रीय प्रभारी श्रीनिवासन ने पत्रकारों को बताया कि नंद केसरी, लौहगंज और वाण में कंपनी की तीन मोबाइल वैन पहुंच चुकी हैं। इनके जरिए यात्रियों के पंजीकरण शुरू कर दिए गए हैं।
अब तक 1886 पंजीकरण
बताया कि वेदनी में रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी संसाधन जुटाए जा चुके हैं। यात्रा के पहुंचते ही यहां भी पंजीकरण शुरू कर दिए जाएंगे। श्रीनिवासन ने बताया कि राजजात यात्रा में पंजीकरण संभवत: दो सितंबर तक होंगे। बताया कि अभी तक लगाए गए नौ काउंटरों में कुल 1886 यात्रियों के पंजीकरण किए गए हैं।
पता चलेगा कितने लोग हुए यात्रा में शामिल
नंदा देवी राजजात के लिए बायोमेट्रिक पंजीकरण शुरू होने से यात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं की सही संख्या भी पता चल सकेगी। इससे पहले यात्रा में शामिल यात्रियों के पंजीकरण के लिए सरकारी स्तर पर कोई व्यवस्था नहीं थी। लिहाजा यात्रियों की संख्या अनुमान से आंकी जाती थी, मगर इस बार बायोमेट्रिक पंजीकरण से यात्रियों की सटीक संख्या मिलने की उम्मीद है।
ऑफलाइन होंगे पंजीकरण
नंदा देवी राजजात यात्रा में कंपनी यात्रियों के ऑफलाइन पंजीकरण करेगी। यात्रा रूटों पर नेटवर्क सही नहीं होने के कारण ऐसा किया जा रहा है। बताया गया कि रजिस्ट्रेशन के बाद कंपनी कर्मचारी फोन के जरिए मुख्य कार्यालय तक जानकारी पहुंचाएंगे। इसके बाद डाटा ऑनलाइन किया जाएगा।