फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   biometric attendance in school of uttarakhand.

सभी स्कूलों, कॉलेजों में लगे बायोमेट्रिक मशीन: हाईकोर्ट

Fri, 23 Jan 2015 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल Updated Fri, 23 Jan 2015 09:21 AM IST
विज्ञापन
biometric attendance  in school of uttarakhand.

हाईकोर्ट ने डीएवी कॉलेज देहरादून सहित प्रदेश के सभी कॉलेजों और माध्यमिक स्कूलों में हाजिरी मशीन (बायोमैट्रिक मशीन) लगाने के प्रदेश सरकार को निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


पूर्व में डीएवी कॉलेज देहरादून में बायोमैट्रिक मशीन तोड़ने के मामले में डीआईजी कोर्ट में हुए पेश हुए थे। डीआईजी ने कोर्ट में व्यक्तिगत शपथपत्र दायर कर कोर्ट को बताया था कि उन्होंने हाजिरी मशीन, सीसीटीवी व कंप्यूटर आदि में तोड़फोड़ करने वाले 30 लोगों के खिलाफ चार्जशीट निचली अदालत में पेश कर दी है।
विज्ञापन


वरिष्ठ न्यायमूर्ति वीके बिष्ट एवं न्यायमूर्ति यूसी ध्यानी की संयुक्त खंडपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। मामले के अनुसार पूर्व में दौलतराम सेमवाल ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर कहा था कि कॉलेजों में 180 दिन पढ़ाई के साथ अध्यापकों के लिए निर्धारित घंटे की पढ़ाई सुनिश्चित कराई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

...तो कॉलेज को सरकार के अ‌धीन क्यों न दें

biometric attendance  in school of uttarakhand.

पूर्व में कोर्ट ने इस प्रकरण में सभी कॉलेजों में अध्यापकों की उपस्थिति के लिए हाजिरी मशीन लगाने के आदेश पारित किए थे। कोर्ट के आदेश के अनुपालन में डीएवी कॉलेज में बॉयोमेट्रिक हाजिरी मशीन लगाई गई थी। जिसे छात्रों और शिक्षकों ने तोड़ दिया था।

पूर्व में सुनवाई के बाद कोर्ट ने कॉलेज प्रबंधन से पूछा था कि अगर वह बायोमैट्रिक व्यवस्था को सुचारु कराने में नाकाम है तो क्यों न न्यायालय वहां एक अधिकृत नियंत्रक अप्वाइंट कर दे या फिर इस कॉलेज को सरकार के अधीन दे दिया जाए। इस प्रकरण पर डीआईजी की ओर से अपना शपथपत्र दायर किया गया था।

बृहस्पतिवार को पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने डीएवी कॉलेज देहरादून में हाजिरी मशीन लगाने के साथ ही सभी कॉलेजों और माध्यमिक स्कूलों में हाजिरी मशीन लगाने के निर्देश दिए ताकि माध्यमिक स्कूलों में भी शिक्षकों की उपस्थिति दर्ज हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed