फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bio CNG to be made from cow dung

गोबर से बनेगी बायो सीएनजी

Thu, 21 Nov 2019 01:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
Bio CNG to be made from cow dung
देहरादून। नगर निगम क्षेत्र में मौजूद तबेलों के गोबर से बायो सीएनजी बनाने की योजना है। इस बाबत देहरादून स्मार्ट सिटी प्राइवेट लिमिटेड ने नगर निगम प्रशासन से तबेलों की जानकारी मांगी है। प्रयोग सफल रहने पर प्लांट लगाया जाएगा। गोबर मुहैया कराने वाले तबेला संचालकों को धनराशि भी दी जाएगी, यह कितनी होगी, इसका निर्णय बाद में किया जाएगा।
विज्ञापन

शहर में बायो सीएनजी का प्रयोग शुरू करने को लेकर देहरादून स्मार्ट सिटी प्राइवेट लिमिटेड ने काम शुरू कर दिया है। इसके लिए नगर निगम प्रशासन से तबेलों और गाय-भैंस की संख्या मांगी गई है। इस कड़ी में निगम के पशु अनुभाग की ओर से पुराने 60 वार्डों में 307 तबेले और सात हजार से अधिक गाय-भैंस की सूचना देहरादून स्मार्ट सिटी कार्यालय को भेज दी गई है।
विज्ञापन

ओएनजीसी ने अभी तक नहीं दिया जवाब
नगर निगम की ओर से ओएनजीसी के सीएसआर फंड में 10 करोड़ रुपये प्लांट लगाने की योजना थी, लेकिन अभी तक ओएनजीसी प्रशासन की ओर से इस पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है। ऐसे में अब स्मार्ट सिटी के जरिये गोबर का निस्तारण करने में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
देहरादून स्मार्ट सिटी प्राइवेट लिमिटेड की ओर से बायो सीएनजी की दिशा में काम करने की योजना है। इसे लेकर नगर निगम की ओर से तबेलों तथा गाय-भैंस की संख्या में बारे में जानकारी उपलब्ध करा दी गई है। जल्द ही इस पर काम शुरू किया जाएगा। प्रयोग सफल रहने पर इसे धरातल पर उतारा जाएगा।
-डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव, सीईओ, देहरादून स्मार्ट सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed