फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bill lao inam pao scheme Consumers excited by Bill Bring Reward scheme GST bill Uttarakhand news in hindi

बिल लाओ इनाम पाओ योजना: उपभोक्ताओं में उत्साह, हर महीने मिल रहे स्मार्टफोन, स्मार्ट वॉच और इयर बड्स

Mon, 06 Nov 2023 12:37 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 06 Nov 2023 12:37 PM IST
सार

बिल लाओ ईनाम पाओ योजना में अब तक 11 मासिक लकी ड्रॉ निकाले गए। यह योजना 30 नवंबर 2023 तक लागू है। इस योजना में उपभोक्ताओं को सामान खरीद के जीएसटी बिल बीलिप एप पर अपलोड करने हैं। हर महीने 1500 विजेताओं को इनाम दिए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Bill lao inam pao scheme Consumers excited by Bill Bring Reward scheme GST bill Uttarakhand news in hindi
गिफ्ट (प्रतीकात्मक)

विस्तार

सामान खरीद पर जीएसटी बिल लेने के लिए चलाई जा रही बिल लाओ इनाम पाओ योजना को लेकर उपभोक्ताओं में उत्साह है। उन्होंने बिल लेने के लिए योजना को प्रेरणादायक बताया। योजना के तहत राज्य कर विभाग हर महीने 1500 विजेताओं को इनाम में स्मार्टफोन, स्मार्ट वॉच और इयर बड्स दिए जा रहे हैं।

विज्ञापन

वित्त मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल की अध्यक्षता में बिल लाओ ईनाम पाओ योजना में अब तक 11 मासिक लकी ड्रॉ निकाले गए। यह योजना 30 नवंबर 2023 तक लागू है। इस योजना में उपभोक्ताओं को सामान खरीद के जीएसटी बिल बीलिप एप पर अपलोड करने हैं। हर महीने 1500 विजेताओं को इनाम दिए जा रहे हैं। 30 नवंबर के बाद योजना का मेगा ड्रा निकाला जाएगा।

विज्ञापन

योजना में स्मार्ट वॉच जीत चुके देहरादून के नवीन लिंगवाल का कहना है कि राज्य कर विभाग की यह पहल सराहनीय है। इससे सभी लोगों में पक्का बिल लेने की आदत बनेगी। स्मार्ट मोबाइल जीतने वाली जोशीमठ की सुजाता ने जीएसटी बिल लेने से लोग राज्य के राजस्व में सहयोग के भागीदारी बना रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...बेजुबान को भी नहीं छोड़ा: अपनी पालतू बिल्ली किरायेदार के पास छोड़कर गई थी महिला, लौटी तो हाल देख रह गई सन्न

10 नवंबर को ऋषिकेश में वितरित किए जाएंगे इनाम

राज्य कर आयुक्त डॉ. अहमद इकबाल ने बताया कि राज्य कर विभाग की ओर से प्रदेश में संचालित बिल लाओ इनाम पाओ योजना के तहत अब तक 11 लकी ड्रा निकाले जा चुके हैं। इसके तहत राज्य कर विभाग के जनपदों के कार्यालय से विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए जा रहे हैं। इसी के तहत 10 नवंबर को ऋषिकेश में राज्य कर विभाग के कार्यालय में वित्त मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल पुरस्कार वितरित करेंगे।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed