फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bikes Terrific Accident in roorkee three people Killed

रुड़की: दो बाइकों की भिडंत में दर्दनाक हादसा, दो युवकों समेत छह साल की बच्ची की मौत

Thu, 28 Nov 2019 09:40 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की/कलियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की/कलियर Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 28 Nov 2019 09:40 AM IST
सार

  • गांव सोहलपुर में देर शाम तेज गति से आ रही बाइक भिड़ने से हुआ हादसा
  • पुलिस ने सभी को अस्पताल में भिजवाया, मृतकों के परिजनों को दी सूचना

विज्ञापन
Bikes Terrific Accident in roorkee three people Killed
बाइक हादसे में घायल युवती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दो बाइकों की भिड़ंत में बाइक सवार दो युवकों व एक छह साल की बच्ची की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही कलियर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


जबकि एक महिला व एक बच्ची की गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने मृतकों की पहचान करने के बाद सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में मृतकों के परिजन व ग्रामीण सिविल अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, बुग्गावाला क्षेत्र के गांव नोकराग्रंट निवासी दीपक (22) पुत्र मेघ सिंह बाइक से अपनी बहन रीता (26) पत्नी सतनाम निवासी ग्राम तोता टांडा, थाना बिहारीगढ़ और चार साल की भांजी बलप्रीत, छह साल की चरणजीत कौर व दो साल के भांजे सतेंद्र को लेकर बुधवार की देर शाम रुड़की छोड़ने आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे ही उनकी बाइक कलियर क्षेत्र के गांव सोहलपुर सिकरौढ़ा गांव के समीप पहुंची तो सामने से बाइक पर आ रहे अंकित पुत्र भगत सिंह गांव अहमदपुर थाना बहादराबाद की बाइक से टक्कर हो गई। दोनों बाइकों की भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दोनों बाइक पर सवार सड़क पर दूर छिटक कर जा गिरे। हादसा होता देख राहगीर मौके पर जमा हो गए।

राहगीरों ने घटना की सूचना कलियर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कलियर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से सभी को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने दीपक, छह साल की चरणजीत कौर और दूसरी बाइक पर सवार अंकित पुत्र भगत सिंह गांव अहमदपुर थाना बहादराबाद को मृत घोषित कर दिया। जबकि मासूम सतेंद्र, बलप्रीत व रीता गंभीर रूप से घायल हो गए।

चिकित्सकों ने रीता और बलप्रीत कौर की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतकों की पहचान होने पर सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन और बड़ी संख्या में रिश्तेदार सिविल अस्पताल पहुंचे। एसओ संतोष कंवर ने बताया कि हादसे में दीपक, चरणजीत व अंकित की मौत हो गई है। जबकि रीता, बलप्रीत की गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर कराया गया है। दो साल के सतेंद्र को हल्की चोटें आई हैं। 

परिवार संग रुड़की रहती हैं रीता
पुलिस के अनुसार, रीता कुछ दिन पहले अपने बच्चों के साथ गांव गई थी। बुधवार की रात वह अपने भाई दीपक और तीन बच्चों के साथ बाइक पर रुड़की आ रही थी। बताया जा रहा है कि रीता के पति रुड़की के एक गुरुद्वारे में काम करते हैं। हादसा होने की सूचना मिलते ही पति का रो-रोकर बुरा हाल है। 

कंपनी में काम करता है दीपक
पुलिस के अनुसार, दीपक सिडकुल स्थित एक कंपनी में काम करता है। दीपक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दीपक की मौत की खबर गांव में फैलती ही गांव में मातम फैल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed