फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bike driver booked for seriously injuring old man by hitting him

Dehradun News: बुजुर्ग को टक्कर मारकर गंभीर घायल करने पर बाइक चालक पर मुकदमा

Mon, 25 Nov 2024 08:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2024 08:09 PM IST
विज्ञापन
Bike driver booked for seriously injuring old man by hitting him
विकासनगर। बाइक सवार बुजुर्ग को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में कोतवाली पुलिस दूसरे बाइक सवार युवक पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। बुजुर्ग का धूलकोट स्थित अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस को दी तहरीर में डाकपत्थर क्षेत्र की नई यमुना कॉलोनी निवासी अर्चना ने बताया उसके पिता भगवत सिंह 20 अक्तूबर को दोपहर 12.30 बजे अपने घर के पास बाइक से सड़क पार कर रहे थे। बताया कि इसी दौरान लाइन जीवनगढ़ निवासी रवि चौहान ने तेजी और लापरवाही से बाइक चलाते हुए उनके पिता की बाइक को टक्कर मार दी। उसके पिता के पैर की हड्डी टूट कर बाहर निकल गई। बताया कि वह और परिजन उनके पिता को लेहमन अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने कहा कि उनका पैर काटना पड़ सकता है, इसलिए उनको धूलकोट स्थित एक अस्पताल में ले गए, जहां उनका उपचार चल रहा है। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया रवि चौहान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed