फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bike collides with truck parked on roadside in Dehradun LLB student dies

Dehradun Accident: सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई बाइक, एलएलबी के छात्र की मौत और पीछे बैठा उसका साथी घायल

Sun, 15 Dec 2024 10:38 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 15 Dec 2024 10:38 PM IST
सार

नंदा की चौकी के पास उत्तरांचल यूनिवर्सिटी के गेट नंबर एक के सामने एक हादसा हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि एक बाइक क्षतिग्रस्त पड़ी थी और पास में दो युवक घायल अवस्था में पड़े हुए थे।

विज्ञापन
Bike collides with truck parked on roadside in Dehradun LLB student dies
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नंदा की चौकी के पास एक बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में बाइक चालक एलएलबी के छात्र की मौत हो गई। जबकि, पीछे बैठा बीकॉम का छात्र घायल हो गया। घायल छात्र उत्तर प्रदेश पुलिस के इंस्पेक्टर का बेटा है। इलाज के लिए उसे सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घायल और मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है।

विज्ञापन

घटना शनिवार देर रात करीब ढाई बजे हुई। एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान सत्य प्रकाश उर्फ ऋषभ निवासी बोधगया के रूप में हुई है। जबकि, अमरदीप पांडेय पुत्र अवनींद्र पांडेय निवासी सीआईडी कॉलोनी, लखनऊ घायल हुआ है। एसपी सिटी के अनुसार देर रात सूचना मिली थी कि नंदा की चौकी के पास उत्तरांचल यूनिवर्सिटी के गेट नंबर एक के सामने एक हादसा हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि एक बाइक क्षतिग्रस्त पड़ी थी और पास में दो युवक घायल अवस्था में पड़े हुए थे। यह बाइक सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से पीछे से टकराई थी।

विज्ञापन

पुलिस ने इमरजेंसी सेवा के माध्यम से प्रेमनगर अस्पताल पहुंचाया। यहां से दोनों को दून अस्पताल रेफर कर दिया गया। दून अस्पताल में सत्य प्रकाश उर्फ ऋषभ ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि, घायल अमनदीप को सैन्य अस्पताल में इलाज के लिए भेज दिया गया है। वह यूआईटी से यहां से बीकॉम ऑनर्स की पढ़ाई कर रहा है। जबकि, सत्य प्रकाश यूआईटी से एलएलबी प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। ऋषभ के शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि ये दोनों कहां से आ रहे थे। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed