{"_id":"65aee2fc3b2214c82a051dc4","slug":"bike-collides-with-sewer-tanker-food-delivery-boy-dies-dehradun-news-c-5-1-drn1030-334653-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun Accident: सीवर टैंकर से टकराई बाइक, सहारनपुर के फूड डिलीवरी बॉय की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun Accident: सीवर टैंकर से टकराई बाइक, सहारनपुर के फूड डिलीवरी बॉय की मौत
Tue, 23 Jan 2024 03:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jan 2024 03:18 PM IST
सार
अमरीश जोमेटो कंपनी में डिलीवरी का काम करता था। वह सोमवार सुबह खाना डिलीवर करने जा रहा था।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
विस्तार
पटेलनगर में एक सीवर टैंकर से बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार फूड डिलीवरी करने वाले युवक की मौत हो गई। युवक मूल रूप से सहारनपुर का रहने वाला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचित कर दिया है। उधर, सीवर टैंकर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
घटना माजरा कट पर हुई। मृतक की पहचान अमरीश कुमार (38) पुत्र हरपाल निवासी मुसाइक, मुजफ्फराबाद, फतेहपुर, जिला सहारनपुर के रूप में हुई है। अमरीश जोमेटो कंपनी में डिलीवरी का काम करता था। वह सोमवार सुबह खाना डिलीवर करने जा रहा था। इसी बीच उसकी बाइक सामने से आ रहे सीवर टैंकर से टकरा गई।
विज्ञापन
Smack Smuggling: कोटद्वार पुलिस ने बरेली से दबोची स्मैक तस्करों की महिला सरगना, ऐसे करती थी सप्लाई
विज्ञापन
एसएचओ पटेलनगर कमल कुमार लुंठी ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल पहुंचाया। लेकिन, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसएचओ ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के लिए को शव को मोर्चरी में रखा गया है। परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है।I