फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Smack Smuggling in Uttarakhand Kotdwar police arrested female leader of smugglers from Bareilly

Smack Smuggling: कोटद्वार पुलिस ने बरेली से दबोची स्मैक तस्करों की महिला सरगना, ऐसे करती थी सप्लाई

Tue, 23 Jan 2024 03:05 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 23 Jan 2024 03:05 PM IST
सार

अब तक की जांच में यह बात सामने आई है कि क्षेत्र में ड्रग्स का सेवन करने ज्यादातर युवा बरेली से ही ड्रग्स लाते हैं और यहां अपना खर्चा चलाने के लिए अन्य युवाओं को भी पुड़िया बेचते हैं।

विज्ञापन
Smack Smuggling in Uttarakhand Kotdwar police arrested female leader of smugglers from Bareilly
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

कोटद्वार कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में स्मैक की तस्करी करने वाली अंतरराज्यीय महिला सरगना को बरेली से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार महिला मैकिया चाची की बहू है। जिसकी मौत के बाद उनकी तीन बहुएं बरेली में ड्रग्स सप्लाई का धंधा संभाल रही हैं। कोतवाली पुलिस ने मैकिया चाची को वर्ष 2016 में गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन


एएसपी जया बलोनी ने कोतवाली में आयोजित पत्रकार वार्ता में इस मामले का खुलासा किया। बताया कि अब तक की जांच में यह बात सामने आई है कि क्षेत्र में ड्रग्स का सेवन करने ज्यादातर युवा बरेली से ही ड्रग्स लाते हैं और यहां अपना खर्चा चलाने के लिए अन्य युवाओं को भी पुड़िया बेचते हैं। पुलिस ने दबोचे गए नशेड़ियों के मोबाइल नंबर खंगाले तो बरेली की स्मैक सप्लायर बेबी उर्फ चाची का नंबर पुलिस के हाथ लगा।
विज्ञापन


पुलिस की पाठशाला: डीएसपी ने बच्चों को सिखाया कानून का पाठ, कहा- वर्दी की नौकरी के लिए अभी से करनी होगी तैयारी
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी श्वेता चौबे के निर्देश पर आरोपी महिला की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की और बरेली से उसे दबोचने के लिए जाल बिछाया। जिसमें टीम को कामयाबी मिली। आरोपी ड्रग्स तस्कर महिला बेबी उर्फ चाची पत्नी दिलीप निवासी गंगापुर थाना बारादई जिला बरेली यूपी से गिरफ्तार किया गया। बताया कि आरोपी महिला के विरूद्ध कोटद्वार कोतवाली में पूर्व में मुकदमा दर्ज है।


गिरफ्तार महिला बेबी भी चाची के नाम से जानी जाती है। वह पूर्व में तस्कर रही मैकिया चाची की बहू है। मैकिया चाची को कोटद्वार पुलिस ने 24 अक्तूबर, 2016 को गिरफ्तार किया था। उसकी मौत के बाद उसकी तीनों बहुएं ड्रग्स का धंधा संभाल रही हैं। गिरफ्तार बेबी उर्फ चाची बरेली से उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश में नशा सप्लाई करने में लगातार सक्रिय रही है।

उधर, गिरफ्तार महिला ने कोतवाली में बताया कि उसका पति कैंसर से पीड़ित है और उसके पांच बच्चे हैं। पति के उपचार के साथ ही बेटियों की शादी के लिए पैसा इकट्ठा करने के चक्कर में वह अपनी जेठानी के कहने पर इस धंधे में आई थी। उसके पास कोटद्वार समेत उत्तराखंड और यूपी के कई युवा ड्रग्स लेने आते थे, जिसमें वह प्रतिदिन 500 से अधिक पुड़िया बेचती थी। ड्रग्स खरीदने वालों में अधिकांश कबाड़ का काम करने वाले थे। वह पैडलर से ड्रग्स खरीदकर उसकी पुड़िया बनाकर 120 रुपये प्रति पुड़िया के हिसाब से बेचती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed