फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bike collided in bus, one killed

बस में पीछे से भिड़ी बाइक, एक की मौत

Sun, 11 Apr 2021 11:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Bike collided in bus, one killed
सहसपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनवाला चौक पर बाइक पीछे से बस में टकरा गई। जिससे बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। एक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

पुलिस को रविवार की सुबह 112 एवं 108 द्वारा सूचना मिली कि लखनवाला चौक पर एक बाइक और बस की टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार घायल हो गया। मौके पर चीता कर्मियों को भेजा गया। जहां पर स्थानीय निवासियों द्वारा बाइक सवार दोनों घायलों को 108 की मदद से लेहमन अस्पताल विकासनगर भेजा गया। पूछताछ की गई तो स्थानीय निवासियों द्वारा बताया कि रोडवेज बस एवं बाइक सवार युवक सहसपुर से विकासनगर की तरफ जा रहे थे। लखनवाला चौक पर रोडवेज की बस सवारी लेने के लिए रुकी की पीछे से तेज गति में बाइक सवार ने नियंत्रण खोकर रोडवेज बस के पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार सचिन (20) पुत्र श्याम सिंह निवासी इस्लामनगर सहारनपुर उत्तर प्रदेश और विजय सिंह (20) पुत्र रामपाल निवासी ग्राम निर्माणी जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश घायल हो गए। उपचार घायल के दौरान सचिन की मौत हो गई। थानाध्यक्ष नरेंद्र गहलावत ने बताया कि दुर्घटना के बाद रोडवेज बस मौके से चली गई थी, सीसीटीवी फुटेज की मदद से उसका पता लगाया जा रहा है। तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed