{"_id":"094b4de7b8b79eb02a704d92e5d6a36c","slug":"bike-accident-in-dehradun-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून में 100 रुपए में दांव पर जिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दून में 100 रुपए में दांव पर जिंदगी
राकेश शर्मा/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 10 Sep 2014 01:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून के लेहमेन चौक पर रविवार को हरबर्टपुर के दो युवक सुमित और राजेश बाइक पर जाते हुए कार से टकरा गए।
विज्ञापन
सिर में गहरी चोट लगने से गई जान
दोनों की मौत हो गई। हादसे के वक्त दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था। सिर में गहरी चोट लगने से उनकी जान चली र्गई। इसी दिन ग्राफिक एरा छात्र सचिन भी बिना हेलमेट बाइक दौड़ाते हादसे में जान गंवा बैठा। इसी तरह दुर्घटनाओं में जिंदगी गंवाने वाले दोपहिया चालकों की गिनती ताबड़तोड़ बढ़ रही है।
कहीं घर का मुखिया जान खो रहा है तो किसी घर का इकलौता चिराग। किसी का भाई जान गंवा चुका है तो किसी का पति। नियम को बोझ समझने वाले ऐेसे ही 34,380 लोगों का चालान सीपीयू, यातायात और पुलिस ने बीते आठ महीने में किए हैं। फिर भी लोग सबक लेने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
वर्दी की नजर हटी नहीं कि हेलमेट सिर से उतरकर साइड में आ जाता है। पकड़े जाने पर बहानों की झड़ी लग जाती है। अमर उजाला टीम ने मंगलवार को शहर के चौक-चौराहों पर बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाते कई लोगों को जान पर खेलते देखा। पकड़े जाने पर उनकी बहानों की फेहरिस्त खुली तो कोई ऊंची पहुंच की धौंस जमाता दिखा।
विज्ञापन
...बहानों में छूट रही सांसों की डोर
सर, चूक हो गई, जल्दबाजी में घर छूट गया है। सिर में दर्द होता है। डॉक्टरों ने मना किया है। हेलमेट चोरी हो गया, नया खरीदना है। परिचित की हालत सीरियस है, तनाव में हेलमेट लेना याद नहीं रहा। यह बहाने मंगलवार को चौक-चौराहे पर पुलिस के हत्थे चढ़े दोपहिया वाहन चालकों से सुनने को मिले।
इनमें कितने जायज हैं, कितने नाजायज, कहना बेहद मुश्किल। फिर भी कोशिश सिर्फ कार्रवाई बचने के लिए होती है। सीपीयू जवान कहते हैं, हो सकता है कि इनमें कुछ की बात सही हो, लेकिन अधिकतर मामले झूठे होने के कारण उनकी बात भी बेमानी लगती है।
100 का नोट निकालने में देर नहीं
हेलमेट पहनने को शान में गुस्ताखी मानने वाला एक तबका जुर्माने के तौर पर 100 रुपए निकालने में देर नहीं करता। पुलिस ने रोका नहीं कि तपाक से जुर्माना रसीद काटने की नसीहत देते हुए नोट थमा देते हैं। ऑनलाइन व्यवस्था लागू नहीं होने से पता नहीं लग पाता है कि किसका कितनी बार चालान हुआ है।
रसीद के बूते दिन भर दिखाते हैं ठेंगा
पुलिस भी जुर्माना राशि पर बेबस है। नियमानुसार हेलमेट न लगाने पर सिर्फ 100 रुपये का जुर्माना लग सकता है। ऐसे में चालान रसीद लेकर वाहन चालक दिन भर व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हैं।
व्यापक कार्रवाई की गई
बिना हेलमेट व्यापक स्तर पर कार्रवाई की गई है। फिर भी लोग अनदेखी कर रहे हैं। अभिभावकाें को जागरूक होकर बच्चों को हेलमेट अनिवार्य रूप से लगाने की नसीहत देनी होगी।
प्रदीप राय, एसपी ट्रैफिक