फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bihar smuggler nabbed with hashish

Dehradun News: चरस के साथ बिहार का तस्कर दबोचा

Tue, 28 Jan 2025 06:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 06:47 PM IST
विज्ञापन
Bihar smuggler nabbed with hashish
- सेलाकुई में शिक्षण संस्थानों के छात्रों को बेचता है चरस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

विकासनगर। कोतवाली पुलिस ने 120 ग्राम चरस के साथ बिहार के एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार सोमवार शाम को पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। पांवटा रोड पर पुलिस को राजपाल पुलिया के पास एक व्यक्ति पैदल आता दिखाई दिया। पुलिस को देख व्यक्ति वापस जाने लगा। पुलिस ने उसका पीछा कर पकड़ लिया। वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजीत कुमार ने बताया कि युवक के पास से 120.01 ग्राम चरस मिली। युवक ने अपना नाम बिमलेश चौधरी बताया। वह बिहार के बक्सर जिले के सिकरोलक थाना क्षेत्र के केवटिया गांव का रहने वाला है। वह सेलाकुई में एक टाइल्स फैक्टरी में काम करता है। उसने बताया कि वह चरस पीता है। साथ ही सेलाकुई में स्कूल-कॉलेज के छात्रों को चरस बेचता है। व्यक्ति ने बताया कि वह चरस कुंजा रोड से खरीदकर लाया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed