{"_id":"62a98a2ff911e43be41b5fc0","slug":"bihar-man-accused-of-fraud-in-the-name-of-lottery-arrested-from-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखाधड़ी: केबीसी में लॉटरी के नाम पर लाखों ठगने वाला गिरफ्तार, एसटीएफ ने बिहार निवासी अनुज को हरियाणा से दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धोखाधड़ी: केबीसी में लॉटरी के नाम पर लाखों ठगने वाला गिरफ्तार, एसटीएफ ने बिहार निवासी अनुज को हरियाणा से दबोचा
Wed, 15 Jun 2022 12:58 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: प्राची प्रियम
Updated Wed, 15 Jun 2022 12:58 PM IST
सार
फोन करने वाले ने खुद को जिओ कंपनी का अधिकारी बताया और कहा कि कंपनी के माध्यम से उसकी केबीसी में लॉटरी निकल गई है। इसके बाद पीडित से उसने लाखों रुपये ऐंठे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केबीसी (कौन बनेगा करोड़पति) में लॉटरी लगने की बात कहकर 31 लाख रुपये ठगने वाले को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया। बिहार निवासी आरोपी को एसटीएफ हरियाणा के सोनीपत से गिरफ्तार कर मंगलवार को दून लाई और कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। मामले में अन्य लोगों की भी जांच चल रही है।
विज्ञापन
देहरादून निवासी राजेंद्र सिंह ने साइबर थाने में शिकायत की थी कि उन्हें पिछले दिनों एक व्यक्ति का फोन आया था। फोन करने वाले ने खुद को जिओ कंपनी का अधिकारी बताया और कहा कि कंपनी के माध्यम से उसकी केबीसी में लॉटरी निकल गई है। इसकी औपचारिकताएं पूरी करने के लिए उसने शुरुआत में दो लाख रुपये मांगे। इसके बाद टैक्स के नाम पर चार लाख रुपये।
विज्ञापन
कुछ दिन बाद कहा कि अब उनके यहां एक टीम आने वाली है जो लाइव टेलिकास्ट करेगी। इसके लिए भी खर्च देना होगा। दो लाख रुपये फिर से खाते में जमा करा लिए गए। इसके बाद कहा कि कंपनी एक कार भी दे रही है। इसके रजिस्ट्रेशन के लिए दो लाख रुपये देने होंगे। इस तरह ये रुपये भी उन्होंने जालसाजों के खातों में जमा करा दिए।
विज्ञापन
इसके बाद कभी किसी औपचारिकता के नाम पर तो कभी किसी टैक्स के नाम पर रुपये ऐंठे गए। एक बार तो मुंबई परिवार सहित बुलाने की बात हुई और पांच लाख रुपये हवाई यात्रा का टिकट दिलाने के नाम पर भी ठग लिए गए। एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि मोबाइल नंबरों और खाता संख्याओं की जांच करते हुए टीम बिहार के बोध गया तक पहुंच गई। वहां पता चला कि आरोपी अनुज कुमार पासवान हरियाणा में रहता है। उसे सोनीपत हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया गया।