{"_id":"6312c2711cdade2318022d76","slug":"big-road-accident-in-uttarkashi-vehicle-fell-in-ditch-150-meters-deep","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तरकाशी में बड़ा हादसा: डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, एक को बचाया गया, दो की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तरकाशी में बड़ा हादसा: डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, एक को बचाया गया, दो की तलाश जारी
Sat, 03 Sep 2022 08:34 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, उत्तरकाशी
अमर उजाला नेटवर्क, उत्तरकाशी
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 03 Sep 2022 08:34 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने एक घायल को बचाया
- फोटो : अमर उजाला
उत्तरकाशी में नेशनल हाईवे -123 पर बड़ा हादसा हुआ है। यमुनोत्री हाईवे पर चामी के पास एक वाहन सुबह करीब छह बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन करीब डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में गिर गया। वाहन में तीन लोग सवार थे, तीनों देहरादून जा रहे थे। स्थानीय पुलिस ने एक घायल को बचा लिया है। जबकि दो की तलाश जारी है।
थानाध्यक्ष पुरोला अशोक कुमार ने वाहन दुर्घटना होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि एक घायल को बचा लिया गया है। दो की तलाश जारी है। वह घटना स्थल के लिए रवाना हो गए हैं। पुलिस और 108 नौगांव मौके पर पहुंच चुकी है। एसडीआरएफ की टीम और 108 नैनबाग रवाना हो चुकी है।