फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Big mistake in security of President Ramnath Kovind during Kedarnath tour

उत्तराखंड: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की सुरक्षा में हुई बड़ी चूक, जानिए पूरा मामला

Thu, 05 Oct 2017 01:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 05 Oct 2017 01:49 AM IST
विज्ञापन
 Big mistake in security of President Ramnath Kovind during Kedarnath tour

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाल ही में हुए केदारनाथ दौरे के दौरान उनकी सुरक्षा को लेकर बड़ी लापरवाही सामने आई है। इसे लेकर शासन से लेकर प्रशासन में भी हड़कंप मचा हुआ है। आगे जानिए पूरा मामला...

विज्ञापन


राष्ट्रपति की उत्तराखंड यात्रा के दौरान हेलीकॉप्टर कंपनी की लापरवाही से उनकी सुरक्षा में लगे अधिकारी उनके साथ केदारनाथ तक नहीं पहुंच पाए। इस लापरवाही पर कड़ा रुख अख्तियार करते हुए रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी ने हेलीकॉप्टर सेवा उपलब्ध कराने वाली कंपनी इंडो कॉप्टर प्राइवेट लिमिटेड के उड़ान पर रोक  लगा दी है और हेलीकॉप्टर भी जब्त कर लिया है। मामले की जांच जखोली के एसडीएम के नेतृत्व वाली तीन सदस्यीय कमेटी को सौंप दी गई है।
विज्ञापन


राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 23-24 सितंबर को उत्तराखंड के दौरे पर आए थे। 24 सितंबर की सुबह राष्ट्रपति केदारनाथ के दर्शन के लिए गए थे। उनके साथ अधिकारियों को भी जाना था। इसके लिए जिला प्रशासन ने इंडो कॉप्टर कंपनी का हेलीकॉप्टर हायर किया था लेकिन इंडो कॉप्टर ने अधिकारियों को हेलीकॉप्टर सेवा उपलब्ध नहीं कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी वजह से अधिकारी केदरानाथ तक नहीं पहुंच पाए थे जबकि प्रोटोकॉल और सुरक्षा के लिहाज से अधिकारियों का पहुंचना जरूरी था। इस लापरवाही को लेकर जिला प्रशासन ने कंपनी से जवाब-तलब भी किया था।

कंपनी पर पहले से भी है कई आरोप

 Big mistake in security of President Ramnath Kovind during Kedarnath tour

संतोषजनक जवाब नहीं होने की स्थिति में बुधवार को जिलाधिकारी ने इंडो कॉप्टर के हेलीकॉप्टरों के उड़ान पर रोक लगा दी। इसके साथ ही कंपनी का हेलीकॉप्टर जब्त करने का आदेश कर दिया। जिलाधिकारी ने  मामले की जांच के लिए जखोली के एमडीएम के अध्यक्षता में एक कमेटी बना दी है। कमेटी की रिपोर्ट के मुताबिक अगली कार्रवाई की जाएगी।

केदारनाथ हेली सेवा की सुविधा कराने वाली कंपनी इंडो कॉप्टर पर पहले भी कई आरोप हैं। इनकी जांच चल रही है। जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग मंगेश घिल्डियाल के मुताबिक इंडो कॉप्टर के हेलीकॉप्टर ने खराब मौसम में भी उड़ान भरा है। यह यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ है। इसके अलावा यात्रियों से अधिक किराया वसूलने और अनुमति से अधिक उड़ान भरने का भी आरोप है, जिसकी जांच की जा रही है।

-राष्ट्रपति की केदारनाथ यात्रा के दौरान अधिकारियों को हेलीकॉप्टर सेवा उपलब्ध नहीं कराने को लेकर इंडो कॉप्टर के उड़ान पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। कंपनी का हेलीकॉप्टर भी जब्त कर लिया गया है। जखोली के एमडीएम के नेतृत्व में एक कमेटी पूरे मामले की जांच करेगी।
मंगेश घिल्डियाल, जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed