फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   big housing project of uttarakhand

सबसे बड़े हाउसिंग प्रोजेक्ट का रास्ता साफ

Sun, 28 Sep 2014 11:44 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 28 Sep 2014 11:44 AM IST
विज्ञापन
big housing project of uttarakhand

देहरादून के निम्न मध्यवर्गीय परिवारों को जल्द अपनी छत मिल सकेगी।

विज्ञापन


राज्य की सबसे बड़ी आवासीय योजना
आमवाला तरला (सहस्त्रधारा रोड) क्षेत्र में प्रस्तावित करीब 1500 ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से निर्बल वर्ग) फ्लैट की परियोजना के लिए शासन ने ग्राम सभा की 100 एकड़ जमीन एमडीडीए को ट्रांसफर कर दी है। अब एमडीडीए प्रोजेक्ट की रूपरेखा तैयार करने में जुट गया है।

जमीन चयन के लिए कई बार अधिकारियों ने तरला आम वाला का दौरा किया था। सूत्रों के अनुसार, राजस्व अनुभाग ने फाइल में कुछ आपत्ति जताई थी, जिसका जवाब भी एमडीडीए ने भेज दिया था। कुछ दिन पहले ही शासन ने जमीन एमडीडीए को हस्तांतरित कर दी।
विज्ञापन


एमडीडीए सचिव बंशीधर तिवारी ने बताया अब जल्द प्राधिकरण इसकी प्रक्रिया शुरू कर देगा। गौरतलब है कि 100 एकड़ में प्रस्तावित ईडब्ल्यूएस आवासीय योजना राज्य की सबसे बड़ी आवासीय योजना होगी। सूत्रों के अनुसार, फ्लैट की अनुमानित लागत दस लाख हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक लाख आय वाले होंगे पात्र
अमूमन इकोनॉमिकली वीकर क्लास यानी ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के फ्लैट के लिए पात्र वह परिवार होता है, जिसकी वार्षिक आय एक लाख रुपये या इससे कम हो।

एमडीडीए सचिव तिवारी बताते हैं कि हालांकि पात्रता भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुसार तय की जाती है और यह समय-समय पर बदलती रहती है। हमने एक लाख रुपए वार्षिक आय की पात्रता रखी है।

सेहत के लिए फिक्रमंद लोगों के लिए खुशखबरी
सेहत के लिए फिक्रमंद लोगों के लिए जल्द‘जॉगर्स पार्क’ तैयार हो जाएगा। कैनाल रोड धोरण खास पुल के पास 500 मीटर क्षेत्र में बनने वाले इस पार्क में अत्याधुनिक म्यूजिक ट्रैक होगा। कई किस्मों के फूलों से सजे बगीचे भी होंगे। निगम की जमीन पर एमडीडीए ने पार्क का निर्माण शुरू कर दिया है।

शहर में गांधी पार्क के अलावा बुजुर्गों और सेहत के लिए फिक्रमंद लोगों के लिए कोई जॉगर्स पार्क नहीं था। धोरण खास में नगर निगम की कई एकड़ जमीन खाली पड़ी थी। इस पर अक्सर कब्जे होते जाते थे, जिन्हें हटवाने के लिए निगम को खासी मशक्कत करनी पड़ती थी। फिर यहां जॉगर्स पार्क बनाने का फैसला किया गया।

इसके लिए एमडीडीए ने भी हामी भर दी। एमडीडीए अफसरों के मुताबिक, पार्क करीब छह माह में पूरा हो जाएगा। करीब एक साल पहले इस प्रोजेक्ट पर नगर निगम और एमडीडीए ने हस्ताक्षर किए थे। इसके तहत निगम की जमीन पर निर्माण प्राधिकरण को करना था।


कुछ समय से इस पर गतिरोध था, लेकिन सहमति बनने के बाद एमडीडीए ने सितंबर मध्य से काम शुरू कर दिया। एमडीडीए सचिव बंशीधर तिवारी ने बताया कि जॉगर्स पार्क बेहद खूबसूरत होगा। इसमें जॉगर्स ही नहीं, पर्यटक भी आकर आराम फरमा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed