Exclusive: अच्छे दिन लाने को फिर BJP से 'बुजुर्गों' की छुट्टी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा ने अच्छे दिन लाने के लिए उत्तराखंड में बड़ा उलट फेर किया है। इसके लिए पूर्व प्रदेश अध्यक्षों की छुट्टी कर दी गई है।
भविष्य की राजनीति के मद्देनजर केंद्रीय नेतृत्व ने उत्तराखंड भाजपा की कोर कमेटी में बड़ा परिवर्तन करते हुए कमान नई पीढ़ी को सौंप दी है।
तीनों पूर्व मुख्यमंत्रियों को मार्ग दर्शक की भूमिका में रखा गया है, लेकिन तीनों पूर्व प्रदेश अध्यक्षों की छुट्टी कर दी गई है। नई कोर कमेटी में त्रिवेंद्र सिंह रावत, मदन कौशिक, सतपाल महाराज व नरेश को शामिल किया गया है।
यह पहली बार हुआ कि कोर कमेटी में दिग्गजों के स्थान पर नए चेहरों को तरजीह दी गई। कमेटी की प्रदेश मुख्यालय में मंगलवार को पहली औपचारिक बैठक भी हुई। यह प्रदेश भाजपा की राजनीति में बड़े उलटफेर वाला फैसला है।
मार्ग दर्शक की भूमिका में पूर्व मुख्यमंत्री
अभी तक तीनों पूर्व सीएम के अलावा पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बिशन सिंह चुफाल, बची सिंह रावत व मनोहरकांत ध्यानी प्रदेश कोर कमेटी में शामिल थे। प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री (संगठन) व नेता प्रतिपक्ष इस कमेटी के पदेन सदस्य होते हैं।
अभी तक इस कमेटी में तीनों पदेन सदस्यों के अलावा पूर्व मुख्यमंत्रियों, पूर्व प्रदेश अध्यक्षों को ही शामिल किए जाने की परंपरा थी, लेकिन इस बार नया प्रयोग हुआ और तीनों पूर्व मुख्यमंत्रियों को मार्ग दर्शक की भूमिका में रखा गया है।
कमेटी की मंगलवार को हुई पहली औपचारिक बैठक भी हुई। लेकिन महज शुरुआत भर के लिए थी। सियासी लिहाज से किसी भी राजनीतिक दल की कोर कमेटी बेहद महत्वपूर्ण होती है।
यह प्रदेश संगठन के ऊपर हाई पावर कमेटी की तरह काम करती है। पार्टी के नीतिगत फैसलों, बड़े आयोजनों, विशेष कार्यक्रम, अभियान आदि को लागू करने से पहले कोर कमेटी के समक्ष लाया जाता है। भाजपा के प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू ने कोर कमेटी में हुए बदलाव की पुष्टि की है।