बारिश से बद्रीनाथ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, ट्रक के ऊपर बड़ा पत्थर गिरने से चालक की मौके पर मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में बारिश के कारण बड़ा हादसा हो गया। बद्रीनाथ हाईवे पर ट्रक के ऊपर बड़ा पत्थर गिरने से ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, सोड़पाणी से 5 किमी आगे बारिश के कारण पहाड़ी से अचानक छिटककर एक बड़ा पत्थर डंपर पर गिर गया जिसके कारण रायवाला निवासी 35 वर्षीय बदर सिंह पुत्र लाल सिंह की मौत हो गई।
बीती रात से हो रही बारिश के चलते ऋषिकेश-बद्रीनाथ राजमार्ग जगह-जगह पर मलबा आने से अवरुद्ध हो रहा है। इस वजह से यातायात प्रभावित हो रहा है। वहीं, पुलिस ने लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है।
मंगलवार सुबह लगभग 6 बजे राजमार्ग तीनधारा के समीप दो स्थानों में पहाड़ी से मलबा आने की वजह से बाधित हो गया। ऑल वेदर रोड परियोजना के तहत चल रहे विस्तारीकरण कार्य से राजमार्ग की हालात बहुत ही खराब हो गई है।
भ्वींट, पंतगाव, साकनीधार, सौड़पानी, महादेव चट्टी, व्यासी व शिवपुरी समेत अन्य स्थानों में वाहन चालकों को तेज बारिश में जोखिम उठाकर आवागमन करना पड़ रहा है। यहां पहाडिय़ां कटिंग से लूज हो गई हैं जिनके सड़क पर गिरने का खतरा बना हुआ है।