फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Big accident in Dehradun Truck hits car at Lachhiwala toll plaza Death

Dehradun Accident: लच्छीवाला टोल प्लाजा पर बड़ा हादसा, डंपर ने तीन कारों को मारी टक्कर, दो लोगों की मौत

Mon, 24 Mar 2025 01:23 PM IST
शाहरुख खान संवाद न्यूज एजेंसी, डोईवाला (देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, डोईवाला (देहरादून) Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 24 Mar 2025 01:23 PM IST
सार

डोईवाला के पास लच्छीवाला टोल प्लाजा पर आज सुबह बड़ा हादसा हो गया। पोल और बड़े वाहन के बीच एक गाड़ी दब गई। हादसे में दो लोगों की जान चली गई।

विज्ञापन
Big accident in Dehradun Truck hits car at Lachhiwala toll plaza Death
टोल पर हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

लच्छीवाला टोल प्लाजा पर सोमवार सुबह खनन सामग्री से भरे तेज रफ्तार डंपर ने तीन वाहनों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि एक कार डंपर और पोल के बीच दबकर चकनाचूर हो गई। इसमें सवार टिहरी जिला न्यायालय में तैनात दो कर्मचारियों की मौके पर मौत हो गई। घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस ने उनके क्षतिग्रस्त शव कार से बाहर निकाले। आरोपी डंपर चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

हादसा सोमवार की सुबह 7.35 के आसपास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार खनन सामग्री से भरा डंपर देहरादून की ओर से बेहद तेज गति में टोल प्लाजा की ओर आया। इससे पहले किसी को कुछ समझ में आता डंपर ने आगे चल रही कारों को टक्कर मारते हुए एक कार को चपेट में ले लिया।

विज्ञापन


डंपर की चपेट में आई कार तेजी से टोल प्लाजा के एक बड़े पिलर से टकराकर रुक गई। डंपर की चोट से कार बुरी तरह चकनाचूर हो गई। कार में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और शव क्षतिग्रस्त होकर कार में फंस गए। घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस ने शव निकाले और आपातकालीन वाहन से जौलीग्रांट भिजवाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

Trending Videos

जिला न्यायालय टिहरी में तैनात थे दोनों

कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक कमल कुमार लुंठी ने बताया कि मृतकाें की पहचान रतनमणि उनियाल निवासी इंद्रप्रस्थ एनक्लेव लेन नंबर-15 रायपुर देहरादून और पंकज कुमार निवासी थान गांव थाना थत्यूड़ टिहरी के रूप में हुई। बताया कि दोनों मृतक जिला न्यायालय टिहरी में तैनात थे।

ये भी पढ़ें...Pithoragarh : हिमालय में ॐ की आकृति जैसा एक और पर्वत दिखा, दोपहर 12 से दो बजे तक नजर आती है बर्फ से बनी छवि

सोमवार की सुबह टिहरी जाने के लिए निकले थे। प्रथम दृष्टया टोल प्लाजा पर हादसे का कारण डंपर के ब्रेक फेल होना जा रहा है। आरोपी चालक से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed