फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bicycle race

साइकिल चलाओ, इनाम पाओ

Sun, 17 Nov 2013 12:06 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 17 Nov 2013 12:06 AM IST
विज्ञापन
bicycle race

साइकिल और बच्चों के बीच बढ़ती दूरी को मिटाने के लिए साइकिल फेडरेशन आफ इंडिया ने काबिल-ए-तारीफ पहल की है। जो बच्चा बाइक छोड़ स्कूल जाने के लिए साइकिल का इस्तेमाल करेगा उसे शाबाशी के रूप में फेडरेशन की ओर से पुरस्कार मिलेगा।

विज्ञापन


साइकिल को बढ़ावा देने के मकसद से फेडरेशन दून में साइकिल क्लबों को भी मान्यता देगा। इन क्लबों के लिए हर साल एक बड़ा रेस इवेंट होगा।

पहली बार हुई बाइकिंग रेस
अमर उजाला से बातचीत में साइकिल फेडरेशन आफ इंडिया के महासचिव ओंकार सिंह ने बताया कि उत्तराखंड के लिए यह गर्व की बात है कि देश की पहली माउंटेन बाइकिंग रेस दून में आयोजित हो रही है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया साइकिल फेडरेशन आफ इंडिया मुख्य रूप से ओलंपिक के तीन स्पर्धाओं के लिए खिलाड़ियों को चुनता है। इसमें ट्रैक साइकिलिंग, माउंटेन बाइकिंग और रोड साइकिलिंग शामिल हैं
विज्ञापन
विज्ञापन


दून का मौसम बेहतर
उन्होंने बताया कि साइकिल क्लबों के लिए होने वाले इवेंट को इंटनेशनल फेडरेशन के वार्षिक कलेंडर में भी मान्यता दी जाएगी। ताकि दून में इंटरनेशनल खिलाड़ी आएं। दून का मौसम साइकिलिंग के लिए सबसे बेहतर है। वह चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा लोग साइकिल को अपनी सवारी बनाएं। इसलिए फेडरेशन बच्चों के लिए इनामी योजना लेकर आया है। इसके लिए छात्रों को फेडरेशन की साइट पर रजिस्टर्ड होना होगा। उसके बाद उनकी मॉनिटरिंग की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed