फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bhupendra shah pcs j topper

उत्तराखंडः चमोली के भूपेंद्र ने किया पीसीएस जे में टॉप

Tue, 14 Feb 2017 10:58 AM IST
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 14 Feb 2017 10:58 AM IST
विज्ञापन
bhupendra shah pcs j topper
bhupendra shah - फोटो : amar ujala

चमोली के ग्वालदम निवासी भूपेंद्र सिंह शाह ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की राज्य न्यायिक सेवा सिविल जज (जूनियर डिविजन) परीक्षा 2015 में टॉप किया है।

विज्ञापन


भूपेंद्र इन दिनों उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में एडिशनल सिविल जज (जूनियर डिविजन) पद पर सेवाएं दे रहे हैं। गत वर्ष उन्होंने यूपी पीसीएस जे परीक्षा में पांचवां स्थान हासिल किया था। सोमवार देर शाम उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पीसीएस जे का रिजल्ट जारी किया। इसमें 15 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन किया गया है।
विज्ञापन


भूपेंद्र चमोली जिले के ग्वालदम के रहने वाले हैं। उनके पिता बलवंत सिंह शाह रिटायर्ड टीचर हैं, जबकि मां शांति शाह गृहिणी हैं। उनके चाचा प्रताप शाह प्रदेश में एडीएम हैं, जो कि देहरादून में भी सेवाएं दे चुके हैं। तीन भाईयों में सबसे छोटे भूपेंद्र की 12वीं तक की शिक्षा अरुणाचल प्रदेश से हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने लॉ कॉलेज प्रेमनगर(उत्तरांचल यूनिवर्सिटी) से बीए एलएलबी की। इसके बाद उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय से एलएलएम पास किया। 2014 में भूपेंद्र ने नेट जेआरएफ पास किया। इन दिनों वह कुमाऊं यूनिवर्सिटी से पीएचडी भी कर रहे हैं।


उन्होंने वर्ष 2016 में यूपी पीसीएस जे परीक्षा में पांचवां स्थान हासिल किया था। भूपेंद्र ने फोन पर हुई बातचीत में बताया कि उन्होंने परीक्षा के लिए पांच साल तक तैयारी की है। भूपेंद्र ने बताया कि घंटों के हिसाब से तैयारी करने के बजाए रेगुलर स्टडी और बेयर एक्ट पीसीएस जे में काफी कारगर होता है। देर रात तक सामने आए नतीजों में उत्तराखंड की भावना पांडे ने तीसरा और शंभूनाथ सिंह सेठवाल ने 12वां स्थान हासिल किया।

इनका हुआ चयन
भूपेंद्र सिंह शाह, मीनाक्षी दूबे, भावना पांडे, विवेक सिंह राना, शिखा भंडारी, रिजवान अंसारी, कंचन चौधरी, शालिनी दादर, निशा देवी, शिवानी नाहर, रोहित जोशी, शंभूनाथ सिंह सेठवाल, लावल कुमार वर्मा, कुलदीप नारायण, अनिल कुमार कोरी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed