फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bhimlal's move to the Congress marks a union of the corrupt: Shaktilal Shah

भीमलाल का कांग्रेस में जाना भ्रष्टाचारियों का मिलन : शक्तिलाल शाह

Sat, 28 Mar 2026 07:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 07:51 PM IST
विज्ञापन
Bhimlal's move to the Congress marks a union of the corrupt: Shaktilal Shah
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


देहरादून। भाजपा के घनसाली विधायक शक्तिलाल शाह ने पूर्व विधायक भीम लाल के कांग्रेस में जाने को भ्रष्टाचारियों का स्वाभाविक मिलन बताया है। उन्होंने कहा, जनता ने दोनों को चुनाव में उनके किए की सजा देते हुए पूरी तरह से नकारा हुआ है।

शाह ने कहा भीमलाल और कांग्रेस दोनों पार्टियों के लिए यही आखिरी विकल्प था। क्योंकि पूर्व विधायक पर लगे खरीद स्रोत के आरोप को सही मानते हुए जनता ने चुनाव में करारा सबक सिखाया था। वहीं, प्रदेश की जनता ने भी आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी कांग्रेस को लगातार दूसरी बार बुरी तरह नकार दिया था। आज दोनों की पोल पट्टी आम लोगों के सामने पूरी तरह खुली हुई है। कोई उन्हें स्वीकारने के लिए तैयार नहीं है। जिस तरह मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में प्रदेश का चौमुखी विकास हुआ है। भ्रष्टाचारियों का पूरी तरह सफाया, उसको देखते हुए कांग्रेस और भीमलाल के लिए भी 2027 के चुनाव अंतिम साबित होने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed