{"_id":"5b027b5c4f1c1bde408b6c2d","slug":"bhim-rao-ambedkar-statue-stolen-in-roorkee","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विवादित भूमि पर स्थापित बाबा आम्बेडकर की मूर्ति रातों-रात हुई चोरी, क्षेत्र में तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवादित भूमि पर स्थापित बाबा आम्बेडकर की मूर्ति रातों-रात हुई चोरी, क्षेत्र में तनाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिरान कलियर
Updated Mon, 21 May 2018 06:41 PM IST
विज्ञापन
bheem rao ambedkar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिरान कलियर क्षेत्र के मेहवड़ कलां गांव में रविवार देर रात बाबा साहेब डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को काटकर चुरा लिया गया। सोमवार सुबह सूचना मिलने पर दलित समाज के लोगों में आक्रोश फैल गया। लोग प्रतिमा स्थल पर एकत्रित होने लगे।
विज्ञापन
वहीं, सूचना मिलने पर आनन-फानन में तहसीलदार मनजीत सिंह गिल और थाना प्रभारी देवराज शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। सुबह 11 बजे से पहले तक गांव में तनाव की स्थिति पैदा होने लगी, लेकिन प्रशासन ने स्थिति को भांपते हुए ग्यारह बजे तक घटना स्थल पर नई प्रतिमा स्थापित कर दी। इसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ। पुलिस अधिकारियों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
कलियर क्षेत्र के मेहवड़ कलां गांव में करीब दो वर्ष पहले विवादित भूमि पर दलित समाज के लोगों ने आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित कर दी थी। उक्त भूमि का विवाद हाईकोर्ट में विचाराधीन है। एक वर्ष पहले भी गांव में इसी मामले को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। रविवार देर रात किसी शरारती तत्वों ने आंबेडकर की प्रतिमा को काटकर चोरी कर ली।
विज्ञापन