फेसबुक पर किया भगवान राम-लक्ष्मण को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट, भीम आर्मी का एक सदस्य गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेसबुक पर राम लक्ष्मण को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट अपलोड करने के आरोप में कनखल पुलिस ने भीम आर्मी से जुड़े एक युवक को गिरफ्तार किया है। भीम आर्मी के पदाधिकारी भी युवक की पैरवी में पहुंचे थे, जिनकी पुलिस ने एक नहीं सुनी।
सोमवार की देर शाम बजरंग दल के जिला संयोजक नवीन तेश्वर ने कनखल थाने पहुंचकर पुलिस का सूचना दी कि 13 अक्तूबर को सोनू नौटियाल ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक पोस्ट अपलोड की है। पोस्ट में भगवान श्रीराम और लक्ष्मण को आपत्तिजनक स्थिति में दर्शाया गया है।
बजरंग दल के जिला संयोजक की शिकायत पर कनखल पुलिस हरकत में आ गई। थानाध्यक्ष ओमकांत भूषण के निर्देश पर पुलिस टीम ने फेसबुक अकाउंट के संचालक सोनू नौटियाल पुत्र पूरन चंद्र निवासी गांव जियापोता कनखल को पकड़ लिया।
जिला संयोजक का दामन दागदार
पेशे से बढ़ई सोनू की गुरु राम राय पब्लिक स्कूल के पास फर्नीचर की दुकान है। थानाध्यक्ष ने बताया कि जिला संयोजक की शिकायत पर इस संबंध में धार्मिक उन्माद भड़काने के आरोप में सोनू की गिरफ्तारी कर ली गई।
इधर, भीम आर्मी से जुड़े रहे सोनू की गिरफ्तारी के बाद कई पदाधिकारी थाने पहुंचे। उन्होंने भूलवश पोस्ट अपलोड कर देने की बात कहते हुए पुलिस से उसके खिलाफ केस दर्ज न करने की बात कही लेकिन पुलिस ने उनकी सुनी नहीं। थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक का चालान कर दिया गया है।
धार्मिक उन्माद का केस दर्ज कराने वाले बजरंग दल के जिला संयोजक का दामन भी खुद दागदार है। पिछले साल जिला संयोजक ने एक वर्ग विशेष के व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया था और तब उसकी गिरफ्तारी भी हुई थी। उस पर भी सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने का आरोप है जो मामला कोर्ट में विचाराधीन है।