फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bharat money to build mosque in shyampur

श्यामपुर में भरत के पैसे से मस्जिद निर्माण!

Tue, 15 Oct 2013 12:16 AM IST
मनीष राठी/अमर उजाला, श्यामपुर
मनीष राठी/अमर उजाला, श्यामपुर Updated Tue, 15 Oct 2013 12:16 AM IST
विज्ञापन
bharat money to build mosque in shyampur

भरत और उसके हिंदू सहयोगियों के पैसे से हरिद्वार के श्यामपुर में मस्जिद तामीर हो रही है। मजहब के नाम पर खून-खराबा करने वालों को क्षेत्र के बाशिंदों का यह जज्बा आईना दिखाता है।

विज्ञापन


हिंदुओं को मुस्लिम भाइयों का धर्मस्थल बनाने पर संतोष है तो संख्या बल में कम मुस्लिम उनके शुक्रगुजार। श्यामपुर गांव की सैकड़ों साल पुरानी मस्जिद की इमारत जर्जर होकर इस हाल में पहुंच गई थी कि अब गिरी कि तब गिरी।
विज्ञापन


पढें, OMG: 'बकरा' बनाने के लिए बकरी का किया ये हाल!
विज्ञापन
विज्ञापन


राजी-खुशी मस्जिद की तामीर में बने मददगार
इसमें इबादत करना खतरे से खाली नहीं था। पड़ोस के सजनपुर पीली गांव के लोग भी इसमें इबादत करते थे। इसकी जगह दूसरी मस्जिद की दरकार थी।

दोनों गांवों के मुस्लिमों की समस्या यह थी कि संख्याबल वे कम थे। क्षेत्र के हिंदुओं को यह बात पता चली तो उन्होंने राजी-खुशी मस्जिद की तामीर में मददगार बनने का फैसला किया। दोनों गांवों के हिंदुओं ने मुस्लिमों के साथ मिलकर चंदा इकट्ठा करके मस्जिद का निर्माण शुरू करवाया।


पढें, 'कोई कहीं चढ़े, मोदी तो चढ़ गए जी पहाड़'


मस्जिद के लिए हिंदू भाइयों ने सहयोग दिया

हिंदुओं के मस्जिद निर्माण में मदद करने से जामा मस्जिद के सदर पूर्व प्रधान शाबिर अली अंसारी व सचिव गुलाम मुस्तफा गदगद हैं। बड़े फख्र से बताते हैं कि उनके गांव में मस्जिद के लिए हिंदू भाइयों ने सहयोग दिया है।

कहते हैं कि जितेंद्र चौधरी ने मस्जिद के निर्माण में बजरी और रेत मुफ्त में उपलब्ध करवाई। श्यामपुर ग्राम प्रधान हेमराज सिंह, डा. कामेश, स्वतंत्रता सेनानी सुखल चंद, शाहिद राणा, रणवीर सिंह, टीकम पाल, नत्थू पाल, महेंद्र धीमान, भरत चौहान, सुरेश आदि ने मस्जिद बनवाने में सहयोग किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed