फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bharat Jodo Yatra: Congress leaders reached dehradun for check preparation

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा: देहरादून में यात्रा प्रभारी ने लिया तैयारियों का जायजा, बनाए जिला को-ऑर्डिनेटर

Fri, 02 Sep 2022 11:00 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 02 Sep 2022 11:00 PM IST
सार

कांग्रेस मुख्यालय भवन में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जुबेर खान ने कहा कि पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में सात सितंबर से शुरू होने वाली भारत जोड़ो यात्रा एतिहासिक होगी।

विज्ञापन
Bharat Jodo Yatra: Congress leaders reached dehradun for check preparation
कांग्रेस - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

कांग्रेस की कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक कुल 3570 किलोमीटर की भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाने के लिए देशभर के तमाम राज्यों में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसी कड़ी में एआईसीसी के राष्ट्रीय सचिव व भारत जोड़ो यात्रा के उत्तराखंड प्रभारी जुबेर खान ने शुक्रवार को देहरादून पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। 

विज्ञापन


कांग्रेस मुख्यालय भवन में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जुबेर खान ने कहा कि पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में सात सितंबर से शुरू होने वाली भारत जोड़ो यात्रा एतिहासिक होगी। राहुल गांधी के साथ कुल 118 नेता कन्याकुमारी से कश्मीर तक पदयात्रा करेंगे। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड कांग्रेस से संचार विभाग के सचिव वैभव वालिया, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ज्योति रौतेला, अंकित शाह, इशिता शाह, राजपाल बिष्ट, मोहित उनियाल, राहुल गांधी के साथ पूरी यात्रा में शामिल होंगे।
विज्ञापन


भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जिस तरह भाजपा पूरे देश में साम्प्रदायिक सौहार्द के वातावरण को खराब कर रही है, उसके लिए भारत जोड़ो यात्रा महत्वपूर्ण है।  उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय में देश ने जो संपत्ति जोड़ी, भाजपा सरकार की ओर से उन्हें अपने मित्र उद्योगपतियों को बेचा जा रहा है। देश में लगातार बेरोजगारी बढ़ रही है। जुबेर खान ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा एक बदलाव की यात्रा है। इससे समाज में एकजुटता और देश में हिटलरशाही को खत्म करने का संदेश दिया जाएगा। प्रेस वार्ता में संगठन महामंत्री विजय सारस्वत, पीके अग्रवाल, जसविंदर सिंह गोगी, सूरज नेगी आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

‘भारत जोड़ो यात्रा’ के लिए बनाए जिला को-ऑर्डिनेटर 

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में सात सितंबर से कन्याकुमारी से कश्मीर तक होने वाली ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के लिए उत्तराखंड में जिला को-ऑर्डिनेटर बनाए गए हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा की ओर से को-आर्डिनेटर की सूची जारी की गई है। इसमें नैनीताल में गोविंद सिंह बिष्ट, बागेश्वर में हरीश ऐठानी, चंपावत में महेश चंद, अल्मोड़ा में रमेश सकलानी, पिथौरागढ़ में मुकेश पंत को को-आर्डिनेटर बनाया गया है। वहीं, चमोली में विकास जुगरान, पौड़ी में बलबीर सिंह रावत, टिहरी में शांति प्रसाद भट्ट, उत्तरकाशी में दिनेश गौड़, हरिद्वार में अमन गर्ग, देवप्रयाग में नरेंद्र बिष्ट और देहरादून में राजेश चमोली को जिला को-ऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

 भारत जोड़ो यात्रा से पहले कुनबा बढ़ा रही कांग्रेस 

भारत जोड़ो यात्रा के साथ ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी अपने कुनबे में भी लगातार नए लोगों को जोड़ रही है। शुक्रवार को झबरेड़ा विधायक विरेंद्र जाती की मौजूदगी में भाजपा अनुसूचित मोर्चा मंडल अध्यक्ष विपिन कुमार साहित करीब दो सौ लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। 



इसके अलावा वरिष्ठ नेता पूरण सिंह रावत और कार्यकारी महानगर अध्यक्ष देहरादून डॉ. जसविंदर सिंह गोगी की अगुवाई में भाजपा, आम आदमी पार्टी और अन्य दलों से कई लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ली। कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि भाजपा हर प्रदेश में समाज को बांटने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि विभिन्न दलों से आए साथियों ने संगठन को मजबूती दी है। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, विधायक हाजी फुरकान आदि मौैजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed