फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bharat Bandh Today: Kisan Andolan Bharat Bandh News uttarakhand update

भारत बंद आज: उत्तराखंड में दिख रहा असर, प्रदर्शन और जुलूस का दौर जारी, प्रदर्शनकारियों ने मंत्री की गाड़ी रोकी

Mon, 27 Sep 2021 03:44 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 27 Sep 2021 03:44 PM IST
सार

कृषि कानूनों को तत्काल वापस लेने, एमएसपी पर कानून बनाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा ने सोमवार को भारत बंद शुरू कर दिया है। इस क्रम में उत्तराखंड के कई जिलों में बंद का असर दिखाई दे रहा है। किसान संगठनों द्वारा यह बंद सोमवार सुबह 6 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक के लिए किया गया है।

विज्ञापन
Bharat Bandh Today: Kisan Andolan Bharat Bandh News uttarakhand update
रुद्रपुर में किसान संगठनों ने निकाला जुलूस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में भी किसानों के भारत बंद का असर सोमवार सुबह से ही दिख रहा है। इस बंद को लेकर पुलिस-प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है। ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर में भारत बंद को लेकर किसानों, व्यापार मंडल पदाधिकारियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला। वहीं सोमवार को साप्ताहिक बंदी की वजह से ज्यादातर दुकानें बंद हैं। इसी क्रम में रुद्रपुर बाजार में किसानों, कांग्रेस और व्यापारियों ने धरना दिया। वहीं इस दौरान किसान नेता साहब सिंह सेखो ने मांग पूरी न होने पर आत्मदाह की धमकी दी। कहा कि अगर हमारी मांगें पूरी नहीं हुई तो हम आत्मदाह करेंगे। यहां पुलिस फोर्स तैनात की गई है। 

विज्ञापन


मंत्री यशपाल आर्य जाम में फंसे, किसानों ने वाहन घेरा
जसपुर में प्रदर्शन के दौरान अल्पसंख्यक एवं समाज कल्याण मंत्री यशपाल आर्य जाम में फंस गए। इस दौरान उन्हें किसानों का विरोध झेलना पड़ा। किसानों ने उनका वाहन घेर लिया और नारेबाजी करने लगे। पुलिस ने उन्हें दूसरे रास्ते से राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंचाया। वहीं प्रदर्शनकारियों ने बाजपुर में हाईवे पर वाहनों को रोक दिया है। जिसकी सूचना पर पुलिस बल के साथ सीओ मौके पर पहुंचे। बाजपुर के दोराहा में रुद्रपुर हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्राली को खड़ा कर मार्ग बंद कर दिया गया। जसपुर में जुलूस निकालकर बाजार बंद कराए गए। 
विज्ञापन


काशीपुर का मुख्य बाजार भी बंद रहा। काशीपुर में भारत बंद का व्यापक असर देखने को मिला। यहां मुख्य मार्केट की अधिकांश दुकानें बंद रहीं। हल्द्वानी में भारत बंद अभी तक सफल नजर नहीं आ रहा है। बाजार में अधिकतर दुकानें, फल-सब्जी मंडी खुली हुईं हैं। हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में अखिल भारतीय किसान महासभा के सदस्यों ने धरना प्रदर्शन किया। वहीं हल्द्वानी में संयुक्त किसान मोर्चा एवं अन्य संगठन के लोगों ने जुलूस निकाला और कहा कि कृषि कानून वापस न होने तक यह विरोध जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डोईवाला का बाजार सुबह पूरी तरह से बंद
हरिद्वार में भारत बंद के समर्थन में जुलूस निकाला गया। इस दौरान पुलिस ने किसानों को ज्वालापुर से पहले एकड़ कला गांव में रोका। जिस पर किसान वहीं पर धरना करने लगे। हरिद्वार में भी बाजार खुले हैं। रुड़की में फिलहाल बंद का खास असर नहीं देखने को मिल रहा है। यहां बाजार खुले हैं। संयुक्त किसान मोर्चा के भारत बंद के तहत सोमवार को डोईवाला का बाजार सुबह पूरी तरह से बंद रहा। केंद्रीय कृषि बिल के विरोध में किसानों ने डोईवाला चौक पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस दौरान मोर्चा अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह खालसा, गुरदीप सिंह, जाहिर अंजुम, याकूब अली, इंद्रजीत सिंह, लाडी बलवीर सिंह समेत काफी संख्या में किसान मौजूद रहे।

दून में डीएम ऑफिस तक शांतिपूर्ण ढंग से निकलेगा मार्च 

कृषि कानूनों को तत्काल वापस लेने, एमएसपी पर कानून बनाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के बंद के दौरान भाकियू टिकैत ने देहरादून में घंटाघर से डीएम ऑफिस तक शांतिपूर्वक मार्च निकाला और डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया।

विदित है कि तीनों कृषि काननों को वापस लेने सहित विभिन्न मांगों को लेकर किसान विगत 300 से भी अधिक दिनों से संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले देशभर में आंदोलित हैं। मांगों पर अभी तक केंद्र सरकार की ओर से कोई संज्ञान न लेने से आहत किसानों ने सोमवार को भारत बंद का एलान किया है। यह बंद सुबह छह बजे से शाम चार बजे तक जारी रहेगा।

पांच कंपनी पीएसी तैनात, एटीएस भी अलर्ट मोड पर
किसानों के भारत बंद आंदोलन को लेकर दून पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था की पूरी तैयारी कर ली है। देहरादून जिले में महत्वपूर्ण स्थानों पर पांच कंपनी पीएसी तैनात है। इसके साथ ही एंटी टेररिस्ट स्क्वाॅड (एटीएस) को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है। पुलिस कप्तान जन्मेजय खंडूरी ने सभी थानों को अपने क्षेत्रों में सतर्क रहने के निर्देश जारी किए हैं। 


किसान यूनियन तोमर ने भी किया किनारा

भाकियू तोमर गुट हालांकि संयुक्त किसान मोर्चा में शामिल है, लेकिन आज के बंद को उनका कोई समर्थन नहीं है। किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष संदीप चौहान ने कहा कि यूनियन बंद में शामिल नहीं है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed