फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bharat Band Against Caa and Nrc in dehradun Today by Muslim women

सीएए विरोध: पुलिस सुरक्षा के बीच देहरादून में बंद, धरने पर बैठे मुस्लिम संगठन

Wed, 29 Jan 2020 08:53 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 29 Jan 2020 08:53 AM IST
सार

  • मुस्लिम समुदाय ने शांतिपूर्वक बंद रखने का किया आह्वान 
  • शहर काजी ने की प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील
  • पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर पांच जोन में बांटा शहर

विज्ञापन
Bharat Band Against Caa and Nrc in dehradun Today by Muslim women
सीएए का विरोध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में विभिन्न संगठनों ने कई शहरों में बुधवार को भारत बंद का एलान किया है। इसी कड़ी में देहरादून में भी बंद रखने का आह्वान किया गया है। शहर काजी मुहम्मद अहमद कासमी ने लोगों से विरोधस्वरूप अपने प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील की है।

विज्ञापन


उधर, पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर शहर को पांच जोन और 11 सेक्टर में बांटा है। दून  में कई मुस्लिम संगठनों ने बंद का समर्थन किया है। सुबह से ही परेड मैदान में मुस्लिम संगठन के लोग धरने पर बैठे हैं। 
विज्ञापन


इसे सफल बनाने को डोर-टू डोर संपर्क चल रहा है। देहरादून में तंजीम-ए-रहनुमा-ए-मिल्लत की तरफ से अनुरोध किया है कि सीएए, एनआरसी और एनपीआर के विरोध में अपने कारोबार बंद कर दुआएं करे कि अल्लाह सरकार को इस काले कानून को वापस लेने की तौफीक दे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएसी की कई कंपनी भी लगाई

बंद को लेकर पुलिस ने व्यापक तैयारी की है। एसपी सिटी श्वेता चौबे ने अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श के बाद सुरक्षा का खाका तैयार किया है। उन्होंने बताया कि शहर को पांच जोन और 11 सेक्टराें में बांटा है।

सीओ जोनल और थाना प्रभारी सेक्टर प्रभारी हैं। इसके अलावा पीएसी की कई कंपनी भी लगाई है। इनामुल्ला बिल्डिंग, माजरा, आजाद कालोनी, मुस्लिम कालोनी, डिस्पेंसरी रोड आदि में सभी दुकानें बंद रखी गई है।

यदि कोई अपनी मर्जी से व्यापार बंद करना चाहता है तो वह कर सकता है। पुलिस का काम शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखना है। यदि कोई जबरन बाजार बंद कराने की कोशिश करेगा तो कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। थाना प्रभारियों को अपने-अपने इलाकों में प्रभावी गश्त के साथ हर छोटी बात को गंभीरता से लेकर कार्रवाई करने को कहा है। 
-अरुण मोहन जोशी, डीआईजी 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed