फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bhagwanpur sub election result.

उत्तराखंड में फिर कांग्रेस ने बीजेपी को चटाई धूल

Thu, 16 Apr 2015 02:45 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार Updated Thu, 16 Apr 2015 02:45 AM IST
विज्ञापन
bhagwanpur sub election result.

उत्तराखंड की भगवानपुर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने फिर बीजेपी को धूल चटा दी है। बुधवार को हुई मतगणना में कांग्रेस प्रत्यासी ममता राकेश ने 36909 मतों के अंतर से जीत हासिल की।

विज्ञापन


फाइल रिजल्ट कुछ इस प्रकार रहाः
ममता राकेश - कांग्रेस - 59205
राजपाल सिंह - बीजेपी - 22296
नोटा - 501

बुधवार सुबह आठ बजे से जिलाधिकारी कार्यालय में भगवानपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना शुरू हुई। इसके लिए प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर ली थीं।

जिला निर्वाचन अधिकारी एचसी सेमवाल एवं रिटर्निंग ऑफिसर प्रत्यूष सिंह ने मंगलवार को तैयारियों का जायजा लिया। दोनों ने बताया कि मतगणना स्थल पर केवल प्रत्याशियों के एजेंट रहेंगे। इनके अलावा किसी व्यक्ति का प्रवेश वर्जित रहेगा।
विज्ञापन


एसएसपी स्वीटी अग्रवाल एवं एसपी सिटी एसएस पंवार ने भी परिसर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था का सीओ कुलदीप असवाल ने जायजा लिया। एसएसपी ने बताया कि माहौल बिगाड़ने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मतगणना से पहले ही जश्न की तैयारियां

bhagwanpur sub election result.

भगवानपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना बुधवार को सुबह आठ बजे से रोशनाबाद  स्थित कलक्ट्रेट परिसर में होगी। कांग्रेस और भाजपा समेत सभी छह प्रत्याशी मंगलवार को दिनभर मतगणना और उसके बाद जीत के जश्न की तैयारियों में जुटे रहे।

स्थिति यह है कि भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जश्न के लिए मिठाइयां और फूलों का आर्डर पहले ही कर दिए। दोनों ही दलों के कार्यकर्ताओं ने पार्टी प्रत्याशी की जीत का दावा किया है। अब क्षेत्रवासियों की निगाहें भी परिणाम पर टिकी हैं।

11 अप्रैल को हुए मतदान के बाद सभी 143 मतदेय स्थलों से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों को रोशनाबाद स्थित स्ट्रांग रूम में रखवा दिया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी एचसी सेमवाल ने बताया कि मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

मतगणना सुबह आठ बजे से रोशनाबाद में शुरू होगी। कांग्रेस प्रत्याशी ममता राकेश और भाजपा के प्रत्याशी राजपाल सिंह ने मंगलवार को समर्थकों के साथ बैठक कर मतगणना की तैयारियों की समीक्षा की। दोनों ही नेताओं ने अपनी जीत का दावा करते हुए कार्यकर्ताओं से समय रहते रोशनाबाद पहुंचने का आग्रह किया है।

दोनों ही पार्टियों की ओर से प्रत्याशी की जीत होने की स्थिति में जशभन की तैयारियां की गई हैं। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अमन त्यागी ने बताया कि जीत के लिए मिठाई और फूलों की मालाओं के लिए एडवांस आर्डर किया गया है। दूसरी ओर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भी जीत की संभावनाओं को देखते हुए तैयारियां शुरू कर दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed