फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BFIT's 'Rangreja' created a blast

बीएफआईटी के ‘रंगरेजा’ में मचा धमाल

Sat, 21 Sep 2019 01:55 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2019 01:55 AM IST
विज्ञापन
BFIT's 'Rangreja' created a blast
बीएफआईटी रंगरेजा कार्यक्रम का शुभारंभ करते चैयरमैन जोगेंद्र अरोरा साथ में श्रीदेव सुमन कुलपित ?
सुद्धोवाला स्थित बाबा फरीद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (बीएफआईटी) के कीप्स कैंपस में आयोजित ‘रंगरेजा-2019’ के दूसरे दिन जमकर धमाल हुआ। बॉलीवुड व पंजाबी गायक मिलिंद गाबा के गीतों पर संस्थान के छात्र जमकर झूमे। इससे पूर्व मुख्य अतिथि एवं श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत व कॉलेज के चेयरमैन जोगिंदर सिंह अरोरा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डॉ. उदय सिंह रावत ने छात्र-छात्राओें को संबोधित करते हुए कहा कि रंगरेजा जैसे कार्यक्रमों से छात्रों को आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा मिलती है। कॉलेज चेयरमैन जोगिंदर सिंह अरोरा, निदेशक आनिंदर सिंह अरोरा व रजिस्ट्रार भूपिंदर सिंह अरोरा ने कहा कि कॉलेज छात्र और छात्राओं को इस प्रकार के मंच उपलब्ध कराता रहेगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान मॉस-कॉम की छात्राओं रितिका कोठियाल, सुशीला मेहरा, शिवानी चौधरी ने उत्तराखंड की संस्कृति से रूबरू कराते हुए ‘बेडू पाको बारो मासा’ पर शानदार लोकनृत्य प्रस्तुत किया। इसके बाद पंजाबी गायक मिलिंद गाबा ने अपना सुपर हिट गीत ‘शी डोंट नो, गोरा रंग, लौंग गवचा, दारु पार्टी, नजर लग जाएगी, जैसे गीतों पर सबको झूमने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन देेवेंद्र प्रसाद ने किया। इस मौके पर परीक्षा नियंत्रक अमरजीत सिंह अरोरा, प्राचार्य असलम सिद्दीकी, डॉ. डीएस रावत, डॉ. निधि समेत भारी संख्या में छात्राएं छात्र उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed