{"_id":"8e933ac8dc7e7f82beeb544fe4dbb1ee","slug":"beware-of-elephant","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात नौ बजे बाद इस सड़क से न गुजरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात नौ बजे बाद इस सड़क से न गुजरें
अमर उजाला, ऋषिकेश
Updated Sat, 23 Nov 2013 04:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषिकेश में इन दिनों हाथी का मस्तकाल चल रहा है, वह आक्रामक मुद्रा में हैं। ऐसे में हाथी बाहुल्य दून मार्ग पर रात सवा नौ बजे के बाद न ही गुजरें तो अच्छा है।
विज्ञापन
वन विभाग की ओर से भी सुरक्षा नहीं
कानवाई सिस्टम के तहत रात सवा नौ बजे के बाद आपको वन विभाग की ओर से भी सुरक्षा नहीं मिलेगी। दरअसल, हाथी बाहुल्य दून मार्ग पर विभाग ने हाथी से बचाव के लिए ऋषिकेश से दून जाने और आने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए जंगलात बैरियर से बड़कोट रेंज कार्यालय तक कानवाई की व्यवस्था की है।
विज्ञापन
पढ़ें, रामदेव के पतंजलि विवि की छात्रा लापता
विज्ञापन
कानवाई में वन विभाग का वाहन सबसे आगे और पीछे आठ से 10 वाहन एक साथ काफिले के रूप में निकलते हैं, लेकिन वर्तमान में कानवाई की व्यवस्था रात को सिर्फ सवा नौ बजे तक ही की गई है। इसके बाद जो वाहन मार्ग से गुजरते हैं, उनमें सवार यात्रियों की सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं।
पढ़ें, न बेनामी संपत्ति खरीदी, न स्टांप चोरी कीः रामदेव
जबकि कानवाई के बाद रात को कई वाहन दून से ऋषिकेश और ऋषिकेश से दून जाते हैं, जिन पर किसी तरह का प्रतिबंध नहीं है। ऐसे में हाथी के हमले से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें---