फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Betting in IPL: Dehradun Stf arrested Seven Bookie from Mussoorie Hotel

देहरादून: मसूरी के होटल में आईपीएल पर चल रहा था सट्टा, सात बुकी गिरफ्तार ं

Mon, 27 Sep 2021 08:33 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 27 Sep 2021 08:33 PM IST
सार

एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि रविवार रात को बंगलूरू और मुंबई के मैच में सट्टा खेले जाने की सूचना मिली थी। एसटीएफ ने देर रात मसूरी के एक होटल में छापा मारा।

विज्ञापन
Betting in IPL:  Dehradun Stf arrested Seven Bookie from Mussoorie Hotel
सट्टा - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

मसूरी के एक होटल में आईपीएल मैच में सट्टा लगवाने के आरोप में एसटीएफ ने सात बुकी को गिरफ्तार किया है। ये बुकी हरिद्वार और सहारनपुर के लोगों को सट्टा खिलवा रहे थे। इनके पास से नकदी और चार रजिस्टर बरामद हुए हैं। इन रजिस्टरों में उनका लाखों रुपये का लेखा जोखा दर्ज है। 

विज्ञापन


एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि रविवार रात को बंगलूरू और मुंबई के मैच में सट्टा खेले जाने की सूचना मिली थी। एसटीएफ ने देर रात मसूरी के एक होटल में छापा मारा। यहां से सात बुकी को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 23 मोबाइल, एक कैलकुलेटर, 42 हजार रुपये और लाखों रुपये के हिसाब किताब वाले रजिस्टर बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


देहरादून: आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा लगवा रहे सट्टेबाज गिरफ्तार, एसटीएफ ने की कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन


यह सभी लोग हरिद्वार के मंगलौर, मुजफ्फरनगर के चरथावल के रहने वाले हैं। आरोपी अपने आसपास के लोगों से ही सट्टा लगवा रहे थे। आरोपियों के नाम मसरूर अख्तर निवासी मोहल्ला किला, मंगलौर, दिलशाद निवासी पठानपुरा, मंगलौर, नावेद निवासी मोहल्ला किला, मंगलौर, शाहनवाज निवासी निर्धना चरथावल मुजफ्फरनगर, सलमान निवासी चरथावल, शाहनवाज निवासी जड़ौदा, मुजफ्फरनगर और अमीर आजम निवासी मोहल्ला मालनपुरा जिला हरिद्वार हैं। एसटीएफ ने बीते पांच दिनों में आईपीएल सट्टे के खिलाफ पांच कार्रवाईयां की हैं। इनमें एक ऋषिकेश और दो देहरादून शहर में हुई था। सभी कार्रवाईयों में कुल 14 बुकी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। 

कोटद्वार में सट्टा लगाते पुलिस ने एक को दबोचा
कोटद्वार पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर सट्टा लगाते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ जुआ अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाल नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि गश्त के दौरान पुलिस कर्मियों ने ध्रुवपुर के पास सार्वजनिक स्थान पर सट्टा लगाते हुए संदीप थापा निवासी ध्रुवपुर को गिरफ्तार किया। उसके पास से 1760 रुपये, एक सट्टा डायरी बरामद किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed