फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   best water management in chamba

हर खेत की प्यास बुझाती है यह पानी पंचायत

Fri, 20 Jun 2014 05:08 PM IST
विनोद चमोली/ अमर उजाला, चंबा (नई टिहरी)
विनोद चमोली/ अमर उजाला, चंबा (नई टिहरी) Updated Fri, 20 Jun 2014 05:08 PM IST
विज्ञापन
best water management in chamba

जल समस्या से निजात पाने के लिए टिहरी में चंबा क्षेत्र के जड़धार गांव द्वारा अपनाया गया ‘जल प्रबंधन’ हमारी बड़ी मदद कर सकता है।

विज्ञापन


गांव में कई पीढ़ी पूर्व पानी पंचायत गठित की गई है। पानी पंचायत गांव के हर खेतिहर किसान के खेतों तक जरूरत के हिसाब से पानी पहुंचाने की व्यवस्था करती है।

इंतजाम इतना पुख्ता कि पानी हर खेत तक पहुंचता है, किसी को शिकायत नहीं रहती। फसल भी भरपूर होती है।

कभी नहीं हुई पानी की किल्लत

best water management in chamba

जड़धार चार सौ परिवारों वाला हेंवलघाटी का सबसे बड़ा गांव है। गांव में कभी पानी की भारी किल्लत थी। कुदरत की देन थी कि हेंवल नदी गांव के पास से होकर बहती थी।

गांव वाले खुद ‘भगीरथ’ बने। हेंवल से गांव तक गूल (छोटी नहर) का निर्माण कर डाला। यहां तक तो ठीक।

अब समस्या यह थी कि गांव के हर खेत-खलिहान तक पानी कैसे पहुंचाया जाए जिससे किसी को शिकायत न रहे कि उसके खेत प्यासे रह गए।

क्योंकि गूलों के टेल (आखिरी छोर) तक पानी न पहुंच पाना आम समस्या होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई पीढ़ी पहले ग‌ठित हुई पानी पंचायत

best water management in chamba

जड़धार में कई पीढ़ी पहले पानी पंचायत गठित हुई थी। इतनी पुरानी है कि किसी को सन याद नहीं। पूछने पर गांव वाले कहते हैं कि उनके बाप-दादे के जमाने से पंचायत चल रही है।

हर साल पानी पंचायत और उसके मुखिया का चुनाव होता है। पंचायत से जुड़े ग्रामीण बारी-बारी से जरूरत के अनुसार गूल के जरिए खेतों तक पानी पहुंचाते हैं।

इसमें किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जाता है। पंचायत आबपासी (सिंचाई) का पैसा नहीं, अनाज लेती है, वह भी उपज के अनुसार। इकट्ठा हुआ अनाज सार्वजनिक जरूरतों के काम आता है।

विज्ञापन

ऐसे होता है खेतों में पानी का बंटवारा

best water management in chamba

पानी पंचायत के मुखिया कुंवर सिंह ने बताया कि पानी पंचायत का चुनाव गांव के लोग करते हैं। यह सामूहिकता के आधार पर चलती है।

पंचायत ही तय करती है कि खेतों को कब कितनी मात्रा में पानी दिया जाना है। इस बात का ध्यान रखा जाता है कि किसी ग्रामीण के साथ भेदभाव न किया जाए।

सभी ग्रामीणों के खेतों में सिंचाई का पानी समान मात्रा में पहुंचे, इसके लिए 15-20 खेतों का एक ग्रुप बनाया गया है। ग्रुप के हिसाब से गूल से पानी उन खेतों को दिया जाता है। उस दौरान अन्य खेत पानी नहीं ले सकते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed