फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Best initiatives of districts should be implemented across the state

Dehradun News: जिलों की सवोत्तम पहल राज्यभर में लागू की जाएं

Fri, 21 Nov 2025 08:11 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 08:11 PM IST
विज्ञापन
Best initiatives of districts should be implemented across the state
प्रशासनिक अफसरों ने सर्वोत्तम पहल की प्रस्तुति दी
विज्ञापन

-प्रशासनिक अधिकारी सम्मेलन के दूसरे दिन मुख्य सचिव ने कई पहल को सराहा

अमर उजाला ब्यूरो

देहरादून। सचिवालय में चल रहे प्रशासनिक अधिकारी सम्मेलन के दूसरे दिन मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में विभिन्न जिलों की सर्वोत्तम पहल (बेस्ट प्रैक्टिस) का प्रस्तुतिकरण हुआ। इन पर विस्तृत विचार विमर्श किया गया।

जिलाधिकारी अल्मोड़ा ने स्पोर्ट्स, हेल्थ एंड वैलनेस विषय पर प्रस्तुतिकरण में कहा कि प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं देने और नई प्रतिभाओं को अवसर देने के लिए स्पोर्ट्स और कम्युनिटी फिटनेस जोन तैयार किया गया है। यहां आर्थिक रूप से कमजोर (ईडब्ल्यूएस) 100 बच्चों को फ्री कोचिंग और ट्रेनिंग के साथ- साथ अन्य सहायता दी जा रही है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी पौड़ी ने पिरूल और इनवेसिव बायोमास लाइवलीहुड पर प्रस्तुतिकरण देते हुए कहा कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की सहायता से पिरूल से बायोमास तैयार किया जा रहा है। जिससे महिलाओं को नियमित रूप से आय प्राप्त हो रही है। वनाग्नि तथा जंगली जानवरों से होने वाली हानियों को कम करने का प्रयास किया जा रहा है। महिला एसएचजी के सदस्यों के माध्यम से 1800 टन लैंटाना, पिरूल और अन्य हानिकारक प्रजाति की वनस्पतियों को हटाया जा रहा है। इसमें 280 महिलाएं भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी नैनीताल ने अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर एंड मोबिलिटी विषय पर पर प्रस्तुतिकरण दिया। जिसके तहत नैनीताल शहर के लिए लक्ष्य आधारित, सतत विकास का रोडमैप प्रस्तुत किया गया। जिस पर मुख्य सचिव ने सभी नगर निकायों को एक रोडमैप तैयार करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी देहरादून ने बाल भिक्षावृत्ति निवारण प्रयास पर अपना प्रस्तुतिकरण दिया। भिक्षावृत्ति में लिप्त बच्चों के पढ़ने, खेलने और स्किल डेवलपमेंट के लिए एक केंद्र स्थापित किया गया है, जिसमें ऐसे बच्चों को चिह्नित कर उन्हें भिक्षावृत्ति से बाहर निकाल कर सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

नगर आयुक्त नगर निगम देहरादून ने नगर की समस्याओं के सुधार के लिए बनाए गए मॉडल का प्रस्तुतिकरण दिया। जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल ने जिले में यूथ के एप्रोच विषय पर प्रस्तुतिकरण दिया। कहा कि जनपद में युवाओं को स्वरोजगार और सकारात्मक एक्टिविटीज में प्रेरित करने के लिए स्वरोजगार और कौशल विकास पर ध्यान केंद्रित किया गया है। उन्होंने यूथ के लिए कैप्सूल कोर्स, मोबिलिटी सपोर्ट, कॅरियर हब और बेस्ड फ्लेक्सिबल स्किलिंग पाथ-वे तैयार किए जाने का प्रस्ताव दिया।


जिलाधिकारी उत्तरकाशी ने धराली में आई भीषण आपदा में हुई क्षति और भविष्य में इसके रोकथाम के लिए हो रहे कार्यों का प्रस्तुतिकरण दिया। इकोलॉजी और लाइवलिहुड विषय पर प्रोजेक्ट का प्रस्तुतिकरण दिया, जिसकी सराहना की गई। मुख्य सचिव ने कई मॉडल की सराहना की। उन्होंने सभी अधिकारियों को डिस्ट्रिक्ट की बेस्ट प्रैक्टिसेज को बढ़ाने और भविष्य के प्लान को विकसित उत्तराखंड 2047 के साथ संयुक्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed