फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Beggar woman kidnapped six year old child from haridwar and molest him 

गंगा घाट से बच्चे को उठा ले गई भिखारन, नाखून के निशान बयां कर रहे मासूम संग हुई यातना की कहानी  

Wed, 19 Jun 2019 01:32 PM IST
अलका त्यागी कुणाल दरगन, अमर उजाला, हरिद्वार
कुणाल दरगन, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 19 Jun 2019 01:32 PM IST
विज्ञापन
Beggar woman kidnapped six year old child from haridwar and molest him 
अपहरण किया गया बच्चा अपने परिजनों के साथ - फोटो : अमर उजाला

छह साल के मासूम कुणाल को यातना देने में भी भिखारी महिला ने कोई कसर नहीं छोड़ी थी। उसके हाथ और पांवों पर जगह जगह नाखूनों के निशान बता रहे कि मासूम को चुप कराने के लिए उसने शारीरिक प्रताड़ना दी। इसके बाद भी मासूम डरा नहीं और आखिर जब मौका मिला तो बेधड़क लोगों को आपबीती सुना दी। मासूम का यह हौसला ही उसे आजाद कराने में मददगार साबित हुआ। 

विज्ञापन


शहर कोतवाली परिसर में जब पुलिस ने मासूम को उसकी मां के हवाले किया तो उसके चेहरे पर दहशत दिखाई दे रही थी। कुछ देर तक तो डर के मारे वह कुछ बोल ही नहीं पाया। मासूम के चेहरे पर अपने माता पिता से मिलने की खुशी थी तो भिखारिन के दिए जख्मों का खौफ भी।
विज्ञापन


क़ुणाल के पिता देवेंद्र का कहना था कि उसे सिर्फ इतना पता कि आरोपी महिला उसे पहले मोटरसाइकिल, कार और फिर ट्रेन में बिठाकर ले गई। कुणाल ने अपने पिता को बताया कि वह जब भी रोता तब आरोपी महिला उसके हाथ और पैर में नाखून गाड़कर चुप रहने को कहती थी। डरा सहमा बेटा चुप हो जाता था। देवेंद्र की मानें तो यदि उनके बेटे ने हिम्मत नहीं दिखाई होती तो शायद वह उनसे कभी नहीं मिल सकते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिता बोले, मां गंगा ने लौटाया घर का चिराग

मां गंगा का ही आशीर्वाद है कि मेरा बेटा वापस लौट आया। मैं अब मां गंगा का अहसान कभी नहीं भूल सकता। यह कहते कहते कुणाल के पिता देवेंद्र, ताऊ राजेश, चाचा विजय, राकेश की आंखों से निकल गए। बोले कि एक बारगी उम्मीद कम थी कि उनका लाडला कभी मिल पाएगा। गंगा तट से ही उनका लाडला गायब हुआ। इसलिए मां गंगा से ही प्रार्थना कर रहे थे कि उनका बेटा लौट आए। इन लोगों का कहना था कि मां गंगा ने उनकी फरियाद सुन ली। 

भिखारिन की कुंडली खंगालेगी पुलिस
पेशे से भिखारिन वर्षा कही पेशेवर बच्चा चोर या फिर किसी गैंग से तो नहीं जुड़ी है। इसकी तस्दीक के लिए एक पुलिस टीम सोनीपत जाने की तैयारी कर रही है। हालांकि पुलिस की प्रारंभिक जांच में महिला ने कबूला कि उसने भीख मांगने के मकसद से बच्चा उठाया था।

आरोपी महिला का कहना था कि बच्चे के साथ होने पर लोग भीख आसानी से दे देते हैं। पूछताछ में उसने अपने पति से भी कोर्ट में वाद विचाराधीन होने की बात कही लेकिन पुलिस इसे हकीकत नहीं मान रही है। पुलिस की मानें तो महिला खानाबदोश है। वह सोनीपत की ही रहने वाली है या नहीं है, इस बारे में तस्दीक करने एक पुलिस टीम सोनीपत जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed