फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Beggar dies in uttarakhand almora, police find thousands of money and bank FD in his luggage

मृत भिखारी के पास से मिले हजारों रुपये और एक बैंक की एफडी भी थी उसके नाम

Sun, 30 Jun 2019 09:57 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अल्मोड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अल्मोड़ा Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 30 Jun 2019 09:57 AM IST
विज्ञापन
Beggar dies in uttarakhand almora, police find thousands of money and bank FD in his luggage
प्रतीकात्मक

पिछले आठ साल से भीख मांगकर गुजारा करने वाला दिव्यांग (दृष्टिहीन) भिखारी अपनी झुग्गी के पास मृत पड़ा मिला। उसके पास से हजारों रुपए मिले। इतना ही नहीं उसके नाम पर बैंक एफडी भी थी।

विज्ञापन


अल्मोड़ा नगर में मृत भिखारी के पास 80 हजार रुपये थे। तलाशी में उसके कपड़ों से 64 हजार रुपये बरामद हुए और उसके नाम 16 हजार रुपये की बैंक एफडी थी। इधर, मौत की सूचना पर उसके परिजन अल्मोड़ा पहुंच गए।

विज्ञापन

मानसिक रूप से भी स्वस्थ नहीं था

मूल रूप से सेराघाट क्षेत्र का निवासी नारायण दत्त पांडे (50) दृष्टिहीन था। वह मानसिक रूप से भी स्वस्थ नहीं था। वह कई साल से अल्मोड़ा में बद्रेश्वर के निकट बनी छोटी सी झुग्गी में रहता था। 

कोतवाल अरुण वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को बद्रेश्वर के पास उसके मृत होने की सूचना मिली। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामे की कार्रवाई शुरू की।

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा

इस बीच उसकी झोपड़ी में सामान की तलाशी ली गई तो उसके कपड़ों के बीच 64 हजार 445 रुपये नगद और नैनीताल बैंक की 16 हजार रुपये की एक एफडी भी मिली। बाद में पुलिस ने उसके घर पर सूचना दी।

पुलिस ने बताया है कि मृतक भिखारी अविवाहित था। उसका भाई त्रिलोचन और अन्य अल्मोड़ा पहुंच गए हैं। कोतवाल वर्मा ने बताया कि पैसे उसके भाई के हवाले कर दिए गए हैं। आज पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed