{"_id":"973263191a0bf7d1a0bce8751afbfba7","slug":"before-one-day-of-marriage-bride-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दिन बाद शादी और दुल्हन अस्पताल में!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक दिन बाद शादी और दुल्हन अस्पताल में!
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
Updated Sun, 30 Nov 2014 09:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक दिन बाद अनीता के हाथों में मेंहदी रचनी थी, लेकिन किस्मत को शायद कुछ और ही मंजूर था। जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती अनीता के साथ नियति ने जो किया हर किसी को उसका मलाल है। परिजन और रिश्तेदार भी मायूस हैं। मंगेतर को अस्पताल में भर्ती देख आनंद की आंखों से भी आंसू छलक रहे हैं।
विज्ञापन
ऋषिकेश के सरकारी अस्पताल में भर्ती संगीता ने बताया कि उसकी ननद अनीता की शादी एक दिन बाद (दो और तीन दिसंबर) आनंद के साथ होनी तय है।
खरीदारी के लिए गई थी दिल्ली
बताया कि आनंद दिल्ली के एक होटल में नौकरी करता है, जबकि अनीता शादी की खरीदारी के लिए दिल्ली गई थी। यहां भाई अनिल ने उसे शॉपिंग कराई थी। दुल्हन और दूल्हे पक्ष के लोग शनिवार को दिल्ली से प्रतापनगर के लिए रवाना हुए, लेकिन किसे मालूम था कि आगे क्या होने वाला है।
विज्ञापन
हादसे में अनीता को गंभीर चोटें आई हैं, जिसका जौलीग्रांट अस्पताल में उपचार चल रहा है।
तैयारियां थीं पूरी
परिजनों की मानें तो गांव में दोनों की शादी की तैयारियां लगभग पूरी हो गई थी। परिजनों को दिल्ली से दोनों के घर पहुंचने का इंतजार था। लेकिन वाहन में सवार दुल्हन के अत्याधिक चोटिल होने और हायर सेंटर में भर्ती होने के कारण निर्धारित समय पर विवाह समारोह हो पाना मुमकिन नहीं लग रहा है।
विज्ञापन
शुभ कार्य से ऐन पहले इस हादसे से परिजन भी सकते में हैं। अनीता की भाभी संगीता ने आंसू बहाते हुए बताया कि ऐसे हालात में शादी के लिए खड़ा होना संभव नहीं।