{"_id":"6715542873948415dc079ad4","slug":"bed-not-available-in-doon-hospitals-nicu-ward-newborn-dies-dehradun-news-c-5-1-drn1030-529771-2024-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: कब सुधरेंगे हालात...दून अस्पताल के नीकू वार्ड में नहीं मिला बेड, नवजात की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: कब सुधरेंगे हालात...दून अस्पताल के नीकू वार्ड में नहीं मिला बेड, नवजात की मौत
Mon, 21 Oct 2024 09:01 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2024 09:01 PM IST
सार
महिला को प्रसव पीड़ा होने पर दून अस्पताल में भर्ती कराया था। नार्मल डिलीवरी हो गई और बच्ची ने जन्म लिया। बच्ची की तबीयत खराब होने पर नीकू वार्ड ले तो वहां बेड होने से मना कर दिया। बाद में दोबारा वहां ले गए तो बच्ची को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
नवजात
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के स्त्री और प्रसूति रोग विभाग के डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप लगे हैं। एक मामले में नवजात की मौत तक हो गई। परिजनों का आरोप है कि नवजात शिशु को नीकू वार्ड में बेड नहीं मिला, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं दूसरे मामले में डिलीवरी के दौरान नवजात शिशु का हाथ टूट गया। डॉक्टरों ने शिशु के हाथ टूटने की बात परिजनों को नहीं बताई। परिजनों ने इस लापरवाही के मामलों में अस्पताल के उच्चाधिकारियों को शिकायत की है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक गुड्डू कुमार ने पत्नी लूसी को प्रसव पीड़ा होने पर शुक्रवार को दून अस्पताल में भर्ती कराया था। देर रात नार्मल डिलीवरी हो गई और बच्ची ने जन्म लिया। गुड्डू ने बताया कि शनिवार रात बच्ची को तेज बुखार आ गया। महिला वार्ड से वह बच्ची को लेकर नीकू वार्ड गए। डॉक्टरों ने वहां बच्ची का प्राथमिक उपचार किया और नीकू वार्ड में बेड खाली न होने की बात बोलकर वापस महिला वार्ड में भेज दिया। रविवार सुबह बच्ची की तबीयत ज्यादा खराब हो गई। उसे नीकू वार्ड लेकर गए। जहां पर बच्ची को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। गुड्डू कुमार ने आरोप लगाया कि शनिवार रात यदि बच्ची को नीकू वार्ड में भर्ती कर दिया होता तो उसकी जान बच सकती थी।
विज्ञापन
वहीं दूसरा मामला 16 अक्तूबर का है। इंद्रा कॉलोनी निवासी युवक ने बताया कि पत्नी को 16 अक्तूबर को प्रसव पीड़ा हुई तो वह उसे दून अस्पताल लेकर पहुंचा। डॉक्टरों ने यह कहते हुए लौटा दिया कि अभी डिलीवरी में समय लगेगा। युवक घर पहुंचा तो उसी रात पत्नी की तबीयत ज्यादा खराब हो गई। वह पत्नी को फिर अस्पताल लेकर पहुंचा और डॉक्टरों ने चेकअप कर फिर लौटा दिया। 17 अक्तूबर की सुबह 11 बजे पत्नी को निजी एंबुलेंस से फिर अस्पताल लेकर पहुंचा। डॉक्टरों ने पत्नी को भर्ती कर लिया और शाम छह बजे ऑपरेशन से डिलीवरी हो गई। रात आठ बजे डॉक्टर ने परिजन को बताया आपरेशन के दौरान बच्चे के हाथ में फ्रेक्चर आ गया है। आरोप है कि नवजात के हाथ टूटने पर उसका ठीक से उपचार नहीं किया जा रहा है। पीड़ित ने विधायक प्रीतम सिंह को डॉक्टरों की लापरवाही के बारे में बताया है।
विज्ञापन
Karanprayag News: अस्थाई पुलिया से नदी में गिरने से युवती की मौत, मामी के साथ जंगल घास लेनी थी गई
सर्जन ने ऑपरेशन करने से कर दिया था मना
दून अस्पताल के डॉक्टरों पर अक्सर लापरवाही के आरोप लगते हैं। 18 अक्तूबर को इमरजेंसी में सर्जन ने मरीज के हाथ में संक्रमण होने पर ऑपरेशन करने से मना कर दिया। मरीज को बताया गया कि आईसीयू बेड खाली नहीं है। हालांकि, बाद में उच्चाधिकारियों तक मामला पहुंचा तो ऑपरेशन किया गया।
नीकू वार्ड में निर्धारित बेड हैं। बेड फुल थे तो एक बेड पर दूसरा बच्चा भर्ती नहीं किया जा सकता है। अभी कोरोनेशन में नीकू वार्ड चलाने का प्रोसेस चल रहा है। वहां वार्ड शुरू होगा तो बेड की समस्या दूर हो जाएगी। कोई भी डॉक्टर मरीज की बेहतरी के लिए हर भरसक प्रयास करता है। लापरवाही की बात गलत है।
- डॉ. धनंजय डोभाल, डिप्टी एमएस दून अस्पताल