फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bear killed ox and calf

खतरे का सबब बने भालू ने बैल और बछड़े को बनाया निवाला

Thu, 02 Nov 2017 04:00 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
ब्यूरो / अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Thu, 02 Nov 2017 04:00 PM IST
विज्ञापन
bear killed ox and calf
bear attack animals

अगस्त्यमुनि ब्लाक के दूरस्थ ग्राम पंचायत पाबौ में भालू ने रात्रि को अलग-अलग गौशाला के दरवाजे तोड़कर एक बैल और बछड़े को मार दिया।

विज्ञापन


पशुपालकों को घटना का पता बृहस्पतिवार सुबह लगा, जब वह मवेशियों को चारा देने गौशाला पहुंचे। ग्राम प्रधान ने वन विभाग को घटना की जानकारी देते हुए पीड़ित पशुपालकों को मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन


बुधवार रात्रि को पशुपालक गणपत सिंह की गौशाला के दरवाजे को  तोड़कर भालू ने अंदर बंधे बछड़े को मार दिया। वहीं, कुछ दूरी पर स्थित कमल सिंह की गौशाला में बंधे बैल को भालू ने अपना निवाला बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पशुपालक जब, सुबह गौशाला पहुंचे तो पाया कि पशु मृत पड़ा है और गौशाला के अंदर व दरबाजे के समीप खून बिखरा पड़ा है। सूचना पर वन विभाग के कर्मचारी गांव पहुंचे और घटना को लेकर जरूरी औपचारिकताएं पूरी की।

ग्रामीण राजेंद्र सिंह, धनश्याम सिंह, रघुवीर सिंह व उम्मेद सिंह बिष्ट ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से गांव व निकटवर्ती क्षेत्र में भालू का आतंक बना हुआ है। जंगल घास लेने जा रही महिलाओं और स्कूली बच्चों को सबसे अधिक खतरा बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed