फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bear Footprint Found near lbs Academy in Mussoorie Public in fear

मसूरी: एलबीएस एकेडमी के पास भालुओं की धमक से दहशत में लोग, कई जगह दिखे पैरों के निशान

Mon, 03 Feb 2020 11:13 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून/मसूरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून/मसूरी Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 03 Feb 2020 11:13 AM IST
सार

  • नेशनल सेंटर फॉर गुड गवर्नेंस के आसपास देखे गए हैं भालुओं के पैरों के निशान 

विज्ञापन
Bear Footprint Found near lbs Academy in Mussoorie Public in  fear
भालू के पैरों के निशान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मसूरी में लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी रोड पर स्थित एनसीजीजी के परिसर व आसपास के क्षेत्रों में भालुओं की धमक से इलाके में दहशत का माहौल है। नेशनल सेंटर फॉर गुड गवर्नेंस में आज से वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की मीटिंग भी आयोजित होनी है।

विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार केंद्र जंगल से सटा हुआ है और एक सप्ताह से भालू के पैरों के निशान और आवाजें सुनाई दे रही हैं। ऐसे में अधिकारी भी डरे हुए हैं। शनिवार की देर शाम को तीन भालू सेंटर के जेनरेटर रूम के पास देखे गए।

विज्ञापन

जिससे सेंटर में कार्यरत कर्मचारी काफी दहशत में हैं। उन्होंने बताया की भालुओं की सूचना वन विभाग को दे दी गई है। सेंटर के सुरक्षाकर्मी भोपाल सिंह ने बताया कि आसपास भालुओं के होने पर दहशत का माहौल है। सेंटर के पास कई पेड़ों की टहनिया भी टूटी हुई हैं।

उधर मसूरी डीएफओ कहकशां नसीम ने बताया कि इलाके में भालुओं के होने की सूचना पर अधिकारियों को मौके पर भेजा गया है। क्षेत्र में गश्त भी बढ़ाई जा रही है। वन विभाग इसे लेकर सर्तक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed