खेत में काम कर रही महिला पर टूट पड़ा भालू, इसके बाद जो हुआ उलटे पैर भागा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सकलाना रेंज के पलास गांव में जंगल में घास काटने गई महिलाओं पर भालू ने हमला बोल दिया। भालू महिला को नोंचने लगा। लेकिन इसके बाद जो हुआ उसे उलटे पैर भागना पड़ा।
महिलाओं ने भी बहादुरी दिखाते हुए भालू से भिड़कर भालू को उल्टे पांव भागने पर विवश कर दिया। भालू के हमले से बचाव करते वक्त एक महिला को गंभीर चोटें आई हैं। जिला अस्पताल बौराड़ी में प्राथमिक उपचार के बाद महिला को छूट्टी दे दी गई।
बृहस्पतिवार अपराह्न को पलास गांव की कुसुम देवी और शशी देवी गुरियालूसैण नामे तोक में घास काटने गई थी। तभी पहले से ही घात लगाए भालू ने दोनों महिलाओं पर हमला बोल दिया। महिलाओं ने भी साहस दिखाते हुए घास काटने की दरांती से भालू को भगाने का प्रयास किया।
कुसुम देवी पथरीले पत्थर से जा टकराई
कई देर तक भालू और महिलाएं आमने-सामने रही। भालू के हमले से बचाव करते वक्त कुसुम देवी पथरीले पत्थर से जा टकराई। जिससे उसके पैर और सिर पर चोटे आई है। महिलाओं के दमखम के आगे भालू को भागने को विवश होना पड़ा।
महिलाओं की चीख-पुकार सुनकर गांव के लोगो वहां पहुंचे। ग्राम प्रधान विजयपाल सिंह राणा ने बताया कि हमले में घायल कुसुम को जिला अस्पताल बौराड़ी में प्राथमिक उपचार के बाद छूट्टी दे गई है। उन्होंने वन विभाग से भालू को पकड़कर घायल महिला को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।