{"_id":"5e40032b8ebc3ee5f03f2517","slug":"bear-attack-on-youth-in-nainital-ramgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीताल: बाजार से लौट रहे युवक पर भालू ने किया हमला, ऐसे बचाई अपनी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल: बाजार से लौट रहे युवक पर भालू ने किया हमला, ऐसे बचाई अपनी जान
Sun, 09 Feb 2020 06:36 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 09 Feb 2020 06:36 PM IST
विज्ञापन
युवक पर भालू ने किया हमला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार दोपहर को नैनीताल के रामगढ़ ब्लाक में भालू ने एक युवक पर हमला कर दिया। हमले के दौरान खुद को बचाने की कोशिश में युवक बुरी तरह से घायल हो गया है। युवक के सिर और हाथ पैरों पर चोट आई हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, नैकाना ग्राम पंचायत में दोपहर को शैलेंद्र सिंह (28) पुत्र त्रिलोक सिंह बिष्ट बाजार से घर लौट रहा था। इस दौरान घात लगाए बैठे भालू ने उस पर हमला बोल दिया। खुद को बचाने के लिए युवक जोर-जोर से चिल्लाने लगा।
विज्ञापन
युवक का चिल्लाना सुनकर भालू वहां से भाग निकला। लेकिन शैलेंद्र हमले में बुरी तरह जख्मी हो गया। लोगों ने शैलेंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार देते हुए उसके सिर में 26 टांके लगाए गए। वहीं इसके बाद उसे बेहतर इलाज के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया है।
विज्ञापन