फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Be careful when you receive calls asking for donations for temple construction.

Dehradun News: मंदिर निर्माण के लिए चंदा मांगने के लिए आए फोन तो हो जाएं सावधान

Mon, 15 Jan 2024 02:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jan 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
Be careful when you receive calls asking for donations for temple construction.
I
विज्ञापन

II- साइबर ठगों ने बिछाया है जाल, कंप्यूटरीकृत फोन कॉल कर फंसा रहे लोगों को
I
I
I
I अयोध्या में मंदिर निर्माण के नाम पर भी साइबर ठगों ने ठगी का जाल बिछाया है। साइबर ठग लोगों को चंदे के नाम पर फोन कर रहे हैं। इस दौरान उनसे तमाम तरह की जानकारियां मांगकर उनके खातों में भी सेंध लगाई जा रही है। हालांकि, अभी तक एसटीएफ या साइबर थाने में कोई शिकायत नहीं आई है। लेकिन, एसटीएफ ने इस मामले में लोगों को सतर्क रहने अपील की है। मालूम हो कि राममंदिर निर्माण के लिए जन्मभूमि ट्रस्ट को इतनी धनराशि मिली है कि अब तक उसका कुछ हिस्सा ही खर्च हो पाया है।
I
I
I
Iबता दें कि देश में हर बड़े आयोजन या क्रियाकलापों से संबंधित मौकों को साइबर ठग भुनाने से पीछे नहीं रहते हैं। इनमें चाहे चारधाम यात्रा के दौरान हेली सेवा हो या फिर कुछ और। अब साइबर ठगों ने मंदिर निर्माण में चंदे की मांग कर रहे हैं। लोगों को इस तरह के फोन आ रहे हैं जिनमें मंदिर निर्माण के लिए तमाम संगठनों का हवाला देते हुए चंदा मांगा जा रहा है। इनमें कुछेक लोगों ने रकम जमा कराई लेकिन इसकी शिकायत अभी फिलहाल पुलिस से नहीं की गई है। बंजारावाला निवासी अरुण कुमार के पास शनिवार को एक फोन आया जो कंप्यूटरीकृत फोन कॉल थी। इसमें उनसे चंदे के लिए 100, 200 और इससे अधिक के लिए तमाम नंबर दबाने के लिए कहा जा रहा था।
विज्ञापन

I
I
I
Iअरुण कुमार जागरूक थे तो उन्होंने इस कॉल को नजरअंदाज कर दिया। लेकिन, आशंका इस बात की पूरी है कि अनजाने में लोग इन ठगों के जाल में भी फंस सकते हैं। एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि इस तरह की फोन कॉल से सावधान होने की जरूरत है। इसके लिए जल्द ही सोशल मीडिया पर भी एक एडवाइजरी जारी की जाएगी। लोग क्यूआर कोड देने से बचें। इसके साथ ही कंप्यूटरीकृत फोन आने पर भी और भी ज्यादा सावधान होने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि ऐसी कॉल के लिए ठग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का सहारा भी ले रहे हैं।I
विज्ञापन
विज्ञापन

सहसवान से इस्लामनगर होते हुए चंदौसी जाने वाली बनाई जा रही सड़क। संवाद

सहसवान से इस्लामनगर होते हुए चंदौसी जाने वाली बनाई जा रही सड़क। संवाद

सहसवान से इस्लामनगर होते हुए चंदौसी जाने वाली बनाई जा रही सड़क। संवाद

सहसवान से इस्लामनगर होते हुए चंदौसी जाने वाली बनाई जा रही सड़क। संवाद

सहसवान से इस्लामनगर होते हुए चंदौसी जाने वाली बनाई जा रही सड़क। संवाद

सहसवान से इस्लामनगर होते हुए चंदौसी जाने वाली बनाई जा रही सड़क। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed