{"_id":"4463f8cf6e49a0a2012a13605188504b","slug":"bdo-transfer-in-haldwani-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस बीडीओ के साढ़े तीन साल में हुए आठ तबादले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस बीडीओ के साढ़े तीन साल में हुए आठ तबादले
ब्यूरो / अमर उजाला, रुद्रपुर(ब्यूरो)
Updated Wed, 03 Sep 2014 11:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आमतौर पर अफसरों का स्थानांतरण तीन साल बाद ही होता है मगर बीडीओ सुमन राणा को महज साढ़े तीन साल की नौकरी में ही शासन ने सोमवार को आठवां ट्रांसफर आर्डर थमा दिया।
विज्ञापन
हाईकोर्ट से मिला स्टे आर्डर
इससे परेशान होकर बीडीओ ने मंगलवार को हाईकोर्ट में शरण ली। जहां से उन्हें स्टे आर्डर के रूप में राहत मिली। विभागीय सूत्रों के मुताबिक हल्द्वानी निवासी सुमन राणा की पहली तैनाती फरवरी 2011 में टिहरी जिले में बीडीओ के पद पर हुई थी।
विज्ञापन
मगर डेढ़ साल के कार्यकाल में ही उनके जिले में ही चार स्थानांतरण कर दिए गए। अगस्त, 2012 में उनका स्थानांतरण पिथौरागढ़ जिले में हुआ। एक साल से भी कम अवधि में दो और स्थानांतरण जिले के ही ब्लाकों में किए गए।
विज्ञापन
इसके बाद भी ट्रांसफर का दौर थमा नहीं और 12 सितंबर, 2013 में उनका स्थानांतरण पिथौरागढ़ से ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर ब्लाक में किया गया।
एक वर्ष पूरा होने से पहले ही सोमवार को उनका स्थानांतरण देहरादून सचिवालय के लिए कर दिया गया। इस पर बीडीओ ने मंगलवार को हाईकोर्ट की शरण ली।
सीडीओ इवा आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि शासन के आदेश पर स्थानांतरण आदेश जारी किया गया। फिलहाल बीडीओ को कोर्ट से राहत मिल गई है।